फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PM Modi to attend centenary year closing ceremony delhi university

DU Centenary Ceremony : पीएम मोदी आज डीयू के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

Fri, 30 Jun 2023 02:12 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 30 Jun 2023 02:12 AM IST
सार

पीएम नरेंद्र मोदी आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में शामिल होंगे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती और सीसीटीवी कैमरे से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
PM Modi to attend centenary year closing ceremony delhi university
पीएम मोदी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में शुक्रवार को शामिल होंगे। डीयू प्रशासन ने समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय में समारोह से संबंधित पोस्टरों को जगह-जगह लगाए गया है। विश्वविद्यालय के खेल परिसर में आयोजित समारोह को रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। बारिश को देखते हुए इससे निपटने के भी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा में किसी तरह की चूक न हो इसके लिए कुछ दिन पहले से ही सुरक्षा बल तैनात कर दिया था। परिसर के आस-पास आने वाले लोगों से पुलिसकर्मी पूछताछ करते दिखे। 

विज्ञापन

मोदी इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे। वहीं, डीयू में तीन भवनों की आधारशिला भी रखेंगें। भवन प्रौद्योगिकी संकाय, एक कंप्यूटर केंद्र और एक अकादमिक ब्लॉक के लिए हैं। तीनों भवन अगले दो वर्ष में बनकर तैयार हो जाएंगे। प्रधानमंत्री एक लोगो बुक सहित तीन कॉफी टेबल बुक भी जारी करेंगे। जिसमें विभिन्न कॉलेजों और उनके आदर्श वाक्य के लोगो होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के साथ समारोह में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी शामिल होंगे। वहीं, समारोह की अध्यक्षता डीयू के वाइस चांसलर योगेश सिंह करेंगे। विश्वविद्यालय के खेल परिसर को सजाया गया है। इसमें जगह-जगह पौधारोपण किया गया है। समारोह के लिए भव्य स्टेज बनाया गया है। जहां से मोदी छात्रों और शिक्षकों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन

सीसीटीवी से लेकर पुलिस फोर्स तक तैनात
समारोह में किसी भी तरह की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस फोर्स के साथ अन्य सुरक्षा बल भी तैनात किया गया है। इसमें सुरक्षा को लेकर सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। सुरक्षा के लिए अलग से कंट्रोल रूम बनाया गया है। समारोह में किसी को भी बिना पहचान पत्र के अंदर जाने पर रोक लगाई गई है।

छात्रों के पोस्टर किए गए हैं प्रदर्शित
समारोह में छात्रों की ओर से बनाए गए पोस्टरों को प्रदर्शित किया गया है। इसमें साल भर का लेखा-जोख देखने को मिल रहा है। किसी तरह डीयू ने 100 वर्ष की यात्रा की वह भी दिखाने की कोशिश की है। वहीं, डीयू को प्राप्त हुई उपलब्धि की भी इसमें झलक देखने को मिलती है। बारिश के मौसम को देखते हुए ठोस प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed