फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Plans are made to make Karkardooma Market a modern shopping plaza market will shine for Rs 500 lakh

दिल्ली: कड़कड़डूमा मार्केट को आधुनिक शॉपिंग प्लाजा बनाने की बनी योजना, 500 लाख रुपये में चमकेगा बाजार

Mon, 21 Feb 2022 10:45 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Feb 2022 10:45 PM IST
सार

निगमायुक्त विकास आनंद ने बताया कि कड़कड़डूमा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पूर्वी निगम क्षेत्राधिकार में एक प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है और इसे डीडीए द्वारा 26000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित किया गया था।

विज्ञापन
Plans are made to make Karkardooma Market a modern shopping plaza market will shine for Rs 500 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : शुभम बंसल

विस्तार

पूर्वी दिल्ली की कड़कड़डूमा मार्केट को आधुनिक शॉपिंग प्लाजा बनाने की कार्य योजना तैयार है। इसे करीब 500 लाख रुपये खर्च करके अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने पीपीपी मॉडल (सरकारी-निजी साझेदारी) से कड़कड़डूमा मार्केट को विकसित करने की योजना बनाई है। कड़कड़डूमा मार्केट के रख-रखाव और उसमें मौजूदा सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए इसे अगले 15 साल में पीपीपी मॉडल से विकसित किया जाएगा।

विज्ञापन


मार्केट को चमकाने के लिए हुआ समझौता  
इसे विकसित करने के लिए एक चयनित ठेकेदार इस मार्केट में पार्किंग, इंटरलॉकिंग टाइल्स, कोटा स्टोन फ्लोरिंग, ड्रेनेज में सुधार, आरसीसी बेंचों को ठीक कराने और बिजली, बागवानी, शौचालय का रख-रखाव इत्यादि का सारा काम करवाएगा। इसके बदले उसे बाजार में पूर्वी निगम की निर्धारित नीति के अनुसार पार्किंग चार्ज, मार्केट परिसर में विज्ञापन लगवाने, मार्केट में स्थित दुकानदारों से उनकी दुकान के अनुपात में सफाई चार्ज लेने का अधिकार होगा। उसके पास रात के समय बाजार में स्ट्रीट वेंडिंग की अनुमति देने का भी अधिकार होगा। उसे मार्केट का उचित रख-रखाव, बेहतर सफाई व्यवस्था और मौजूदा व्यवस्था को बेहतर व सुदृढ़ बनाए रखने पर निरंतर ध्यान रखना होगा। इसके साथ ही निगम को वह हर महीने 5 लाख रुपये मासिक लाइसेंस फीस देता रहेगा, जो हर साल 10 प्रतिशत की दर से बढ़ती रहेगी।
विज्ञापन


शॉपिंग कॉम्पलेक्स को सुधार की जरूरत : निगमायुक्त
निगमायुक्त विकास आनंद ने बताया कि कड़कड़डूमा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स पूर्वी निगम क्षेत्राधिकार में एक प्रमुख शॉपिंग कॉम्प्लेक्स है और इसे डीडीए द्वारा 26000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित किया गया था। इस शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मौजूदा सेवाएं बदहाल स्थिति में हैं और इसमें सुधार की आवश्यकता है। इस स्थानीय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स को आधुनिक शॉपिंग प्लाजा में विकसित करने और मौजूदा सेवाओं को अपग्रेड करने के लिए ये कदम उटाया गया है। पूर्वी निगम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और अपने उपलब्ध संसाधनों के अनुसार हर संभव प्रयास कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed