फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   PFI banned in Uttarakhand too

Uttarakhand : उत्तराखंड में भी आठ सहयोगी संगठनों सहित पीएफआई पर प्रतिबंध, अधिसूचना जारी

Fri, 30 Sep 2022 05:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 30 Sep 2022 05:17 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके आठ सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन
PFI banned in Uttarakhand too
demo pic... - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) और उसके आठ सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। बृहस्पतिवार को इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने अधिसूचना जारी की है। सभी जिलों के डीएम व एसएसपी को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम में दी गई शक्तियों का प्रयोग करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पीएफआई और उसके सहयोगी संगठन रिहाब इंडिया फाउंडेशन (आरआईएफ), कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया (सीएफआई), ऑल इंडिया इमाम काउंसिल (एआईआईसी), नेशनल कंफेडरेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स आर्गेनाइजेशन, नेशनल वूमेंस फ्रंट जूनियर फ्रंट, एम्पावर इंडिया फाउंडेशन और रिहाब फाउंडेशन केरल को गैरकानूनी घोषित किया है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार के फैसले के बाद राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर उत्तराखंड में उक्त संगठनों को प्रतिबंधित किया है। सरकार ने सभी जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed