फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Petition of government and poor students demanding to waive board examination fee

गरीब छात्रों का बोर्ड परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग को लेकर याचिका

Wed, 29 Sep 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Petition of government and poor students demanding to waive board examination fee
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्रों और अन्य निजी स्कूलों के ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के लिए शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 का बोर्ड परीक्षा शुल्क माफ करने की मांग को लेकर याचिका दायर की गई है। उच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार और सीबीएसई को याचिका पर बतौर ज्ञापन विचार करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति प्रतीक जालान ने उन्हें इस मामले में नीतिगत निर्णय लेने के लिए कहा है। यह याचिका दो बच्चियों के पिता की ओर से दायर की गई है। याची की बेटियां इस समय दिल्ली के एक सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं।
विज्ञापन

याचिका में सीबीएसई द्वारा जारी 16 सितंबर 2021 के साथ-साथ दिल्ली सरकार द्वारा जारी 20 सितंबर 2021 के दो परिपत्रों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की गई है। सीबीएसई की ओर से जारी सर्कुलर में आगामी कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की सूची 30 सितंबर से पहले जमा करनी है और छात्रों को सूची में शामिल होने के लिए अपने-अपने स्कूलों में फीस जमा करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

याचिका के अनुसार इस साल स्कूलों को सीबीएसई की परीक्षाओं की फीस की वसूली प्रक्रिया पूरी करने के लिए केवल 2 सप्ताह का समय दिया गया है। उक्त परिपत्रों में यह निर्धारित किया गया है कि अनुसूचित जाति/जनजाति के छात्रों के लिए प्रति उम्मीदवार 1200 रुपये और अन्य के लिए 1500 रुपये प्रति अभ्यर्थी है। ये फीस 30 सितंबर 21 से पहले पांच विषयों 10वीं और कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए सिर्फ आधार शुल्क है।
दूसरी ओर दिल्ली सरकार द्वारा जारी परिपत्र में निर्देश दिया गया है कि सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूल यह सुनिश्चित करें कि सीबीएसई द्वारा निर्धारित विलंब शुल्क से बचने के लिए उक्त शुल्क को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमा किया जाए।

याची ने कहा सीबीएसई द्वारा जारी परिपत्र इस पहलू पर चुप है कि अगर दिल्ली सरकार अपने स्कूलों और ईडब्ल्यूएस श्रेणी में पढ़ने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा शुल्क के लिए कोई वित्तीय सहायता प्रदान करेगी तो क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed