{"_id":"61e362efb90adc250a472901","slug":"people-unaware-of-the-new-rules-of-corona-check-worried-about-negative-reports-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली का हाल : कोरोना की जांच के नए नियमों से लोग अनजान, निगेटिव रिपोर्ट के लिए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली का हाल : कोरोना की जांच के नए नियमों से लोग अनजान, निगेटिव रिपोर्ट के लिए परेशान
Sun, 16 Jan 2022 05:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 16 Jan 2022 05:42 AM IST
सार
रिपोर्ट नहीं मिलने के कारण काम पर नहीं जा पा रहे। इन लोगों का कहना है कि निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें फिर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : prayagraj
विस्तार
कोरोना की जांच को लेकर दिल्ली सहित देश में नए दिशा-निर्देश लागू हो चुके हैं, लेकिन इन नए नियमों से अनजान लोग कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट के लिए दिल्ली में इधर-उधर परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
इन लोगों का कहना है कि निगेटिव रिपोर्ट दिखाने के बाद ही उन्हें फिर से ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है। ऐसे में अगर उनके पास यह रिपोर्ट नहीं होगी तो वह काम नहीं कर पाएंगे। इन्हें किसी भी तरह की दिक्कत नहीं है। इसलिए दोबारा जांच कराकर ये निगेटिव रिपोर्ट हासिल करने के लिए अलग-अलग केंद्रों पर चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
नियमों के अनुसार जिन लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं हैं और वह संक्रमित हैं तो उन्हें दोबारा जांच या फिर निगेटिव रिपोर्ट की कोई आवश्यकता नहीं है। इसी तरह किसी कोरोना संक्रमित रोगी के संपर्क में आए लोगों को तब तक जांच कराने की जरूरत नहीं है जब तक कि उन्हें कोई परेशानी न हो या फिर उन्हें पहले से कोई अन्य बीमारी न हो। इसके अलावा संपर्क में आए व्यक्ति की आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है तो उसके लिए जांच जरूरी है। क्योंकि, इस आयु में संक्रमण का जोखिम अधिक है।
विज्ञापन
इन नए नियमों के बारे में केंद्र और दिल्ली दोनों ही सरकारें दिशा-निर्देश जारी कर चुकी हैं, जिनकी वजह से कोविड केंद्रों पर भी लोगों को दोबारा जांच कराने से मना किया जा रहा है।
मयूर विहार निवासी नेहा मदल बताती हैं कि वे घरों में काम करती हैं, लेकिन दोबारा काम पर जाने के लिए उन्हें निगेटिव रिपोर्ट साथ लाने के लिए कहा है। इसलिए जांच कराने के लिए जब वे डिस्पेंसरी पहुंचीं तो उन्हें वापस कर दिया। ठीक इसी तरह समस्या लाजपत नगर निवासी लक्ष्मी देवी की है। वह भी निगेटिव रिपोर्ट नहीं मिलने से परेशान हैं।