फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   people of dda sfs flat mukherjee nagar fighting with corona together

साथी हाथ बढ़ाना: सोसायटी में ही ढूंढे जा रहे आइसोलेशन के लिए खाली फ्लैट, एक दूसरे साथ देकर पेश कर रहे मिसाल

Fri, 16 Apr 2021 05:53 AM IST
Vikas Kumar नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली
नवनीत शरण, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 16 Apr 2021 05:53 AM IST
सार


कोरोना की चौथी लहर में एक दूसरे का साथ देकर लोग मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इस मुहिम में जुटा है कि खाली फ्लैटों को आइसोलेशन केंद्र में तब्दील किया जाए और वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए। 

विज्ञापन
people of dda sfs flat mukherjee nagar fighting with corona together
मुखर्जी नगर स्थित डीडीए के एसएफएस फ्लैट - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना की चौथी लहर में एक दूसरे का साथ देकर लोग मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन इस मुहिम में जुटा है कि खाली फ्लैटों को आइसोलेशन केंद्र में तब्दील किया जाए और वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए। इससे वीकेंड कर्फ्यू के साथ बाद में दिनों में किसी को अचानक दिक्कत न आने आए। खास बात यह कि सोसायटी में रहने वाले डॉक्टर भी आगे बढ़चढ़कर कोरोना के मरीजों का सहयोग कर रहे हैं। वह प्लाज्मा की जरूरत पर भी आगे बढ़कर मरीजों को राह दिखा रहे हैं।

विज्ञापन


मुखर्जी नगर स्थित डीडीए के एसएफएस फ्लैट में रोजाना किसी ना किसी फ्लैट के लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसे लेकर रेजिंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन काफी सहयोग की भूमिका में दिखाई पड़ रहा है। इतना ही नहीं सोसायटी के अंदर रहने वाले आधा दर्जन से अधिक डॉक्टर बेहतर भूमिका निभा रहे हैं। इसमें सबसे बेहतर माध्यम बन रहा है वाट्सएप ग्रुप जहां मरीजों के जरूरत वाले मैसेज पर कई लोग सहयोग का माध्यम बन रहे हैं। 
विज्ञापन


वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव व हिंदू कॉलेज के प्रो. चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार व पिछले साल से सबक लेते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है। बच्चों को पार्क में नहीं पहुंचने की अपील की जा रही है। जो लोग फ्लैटों में संक्रमित हैं उन्हें घर पर ही जरूरी सामान उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी में रहने वाले ही एक व्यक्ति ने 20 कैन ऑक्सिजन की व्यवस्था अपने खर्च पर लोगों के लिए उपलब्ध कराई है ताकि आकास्मिक जरूरत पर इस्तेमाल की जा सके। इसी तरह सोसायटी में ही रहने वाले डॉ सुमन कुमार, डॉ.  डीके सिंह, डॉ. हिमांशु, डॉ. अखिल रोहतगी समेत कई डॉक्टर कोरोना के मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए पदाधिकारी पवन शर्मा का कहना है कि पूरे सोसायटी में मास्क पहनने और दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खरीदारी करने की अपील की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed