फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   patients started receiving treatment in nirankari covid care center equipped seven hundred beds with oxygen concentrator

राहत: निरंकारी कोविड केयर सेंटर में मरीजों को मिलने लगा उपचार, सात सौ बेड ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस

Tue, 04 May 2021 01:42 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 May 2021 01:42 AM IST
सार

निरंकारी स्थित कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। 1000 बेड में से करीब 700 बेड को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस कर दिया गया है और सवा सौ से अधिक मरीजों को भर्ती कर चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है।

विज्ञापन
patients started receiving treatment in nirankari covid care center equipped seven hundred beds with oxygen concentrator
निरंकारी कोविड सेंटर - फोटो : twitter/@SatyendarJain

विस्तार

निरंकारी स्थित कोविड केयर सेंटर शुरू हो गया है। 1000 बेड में से करीब 700 बेड को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर से लैस कर दिया गया है और सवा सौ से अधिक मरीजों को भर्ती कर चिकित्सा सुविधा भी दी जा रही है। यहां फिलहाल हल्के कोविड के लक्ष्ण वाले मरीजों को ही चिकित्सा की सुविधा दी जा रही है। 

विज्ञापन


लंबे समय से इंतजार के बाद कोविड मरीजों की सुविधा के लिए दिल्ली सरकार ने निरंकारी ग्राउंड में कोविड केयर सेंटर की शुरुआत कर दी है। इसके लिए एक फार्म जारी किया गया है। इस केंद्र की खासियत यह है कि अन्य सरकारी अस्पतालों से रेफरल मरीजों को भर्ती किया ही जा रहा है साथ ही अगर इस केंद्र पर कोई मरीज सीधा पहुंच रहा है तो उसकी स्थिति को देखकर सीधा भर्ती भी किया जा रहा है। केंद्र पर ही एक फार्म दिया जा रहा है जिसे भरकर मरीज के परीजन दे रहे है और सीधा डॉक्टरों की टीम ऑक्सीजन कंसंट्रेटर वाले बेड उपलब्ध करा रही है। हालांकि इसके लिए कम लक्ष्ण वाला होना जरूरी है।
विज्ञापन


सात सौ बेड के साथ शुरू किया गया
कोविड केयर सेंटर के फ्रंटल इंचार्ज कुमार गौतम ने बताया कि फिलहाल सात सौ बेड के साथ इस कोविड केयर सेंटर को शुरू किया गया है। यहां सोमवार की रात तक सवा सौ के करीब मरीजों की भर्ती की गई है। जल्द ही पूरे 1000 बेड के साथ इस सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटा आईसीयू भी उपलब्ध होगा
मुख्य कॉडीनेटर व फ्रंटल इंचार्ज कुमार गौतम ने बताया कि जल्द ही इस केंद्र पर छोटा आईसीयू केंद्र भी खोला जाएगा। अगर अचानक से किसी की तबीयत बिगड़ जाती है तो उसे आईसीयू जैसी चिकित्सा मिल सके। ज्यादा अधिक खराब होने पर दिल्ली सरकार के कोविड अस्पताल में उसे आईसीयू सपोर्ट के साथ भर्ती किया जाएगा। कोविड केयर सेंटर के करीब एंबुलेंस की भी व्यवस्था दिल्ली सरकार ने की है। मरीजों को ज्यादा दिक्कत हुई तो आईसीयू सपोर्ट वाले एंबुलेंस से उसे अन्य अस्पताल में ट्रांसफर किया जाएगा। 

डीयू व छत्रसाल स्टेडियम में भी कोविड केयर सेंटर बनाने की कवायद
दिल्ली में कोविड मरीजों के संक्रमण को देखते हुए दिल्ली सरकार कृपाल आश्रम, निरंकारी में उपचार देगी ही साथ ही अन्य जगहों पर भी इसके लिए तैयारी की जा रही है। मॉडल टाऊन स्थित छत्रसाल स्टेडियम व दिल्ली यूनिवर्सिटी में भी इस तरह के सेंटर खोले जाएंगे। 


निरंकारियों की तरफ से मरीजों व डॉक्टरों के लिए भोजन की व्यवस्था
कोविड केयर सेंटर में भर्ती मरीजों के लिए निरंकारियों की तरफ से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। ना केवल मरीज बल्कि डॉक्टरों की टीम को भी दोनों वक्त का शुद्ध खाना दिया जा रहा है। अनिल निरंकारी ने बताया कि चुनौतिपूर्ण परिस्थिति में दिल्ली के अनेक इलाकों में लंगर पहुंचाने के साथ ही निरंकारी कोविड केयर में भी खाना पैक कर भेजने की जिम्मेदारी है। निरंकारी के वॉलेंटियर्स इस काम में जुटे हुए है। मिशन के सेवादार घर-घर जाकर भी भोजन वितरित कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed