फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Parking Problem: 10 new parking will be built in Delhi

Parking Problem : दिल्ली में बनेंगी 10 नई पार्किंग, खड़ी हो सकेंगी 5102 कारें, NCR वालों को भी मिलेगा लाभ

Mon, 03 Apr 2023 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 03:40 AM IST
सार

निगम दस नई बहुस्तरीय कार पार्किंग का निर्माण शुरू करने जा रहा है। इनमें 5102 से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। मौजूदा समय में निगम की आठ बहुस्तरीय कार पार्किंग का निर्माण चल रहा है।

विज्ञापन
Parking Problem: 10 new parking will be built in Delhi
demo pic

विस्तार

राजधानी में पार्किंग संकट कुछ महीनों में खत्म होने की उम्मीद है। निगम दस नई बहुस्तरीय कार पार्किंग का निर्माण शुरू करने जा रहा है। इनमें 5102 से अधिक गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। मौजूदा समय में निगम की आठ बहुस्तरीय कार पार्किंग का निर्माण चल रहा है। इनमें 4008 गाड़ियां खड़ी होंगी। सबसे बड़ी पार्किंग चांदनी चौक में बन रही है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यहां 2338 गाड़ियां खड़ी हो सकेंगी। हाल ही में निगम ने निजामुद्दीन बस्ती में 86 गाड़ियों की बहुस्तरीय कार पार्किंग शुरू की है।

विज्ञापन


पंजाबी बाग श्मशान घाट, जीके-1 मार्केट, अमर कॉलोनी लाजपत नगर, शिवा मार्केट पीतमपुरा, गांधी मैदान चांदनी चौक, कुतुब रोड, निगम बोध घाट और बाग दिवान मार्केट फतेहपुरी में बहुस्तरीय कार पार्किंग का निर्माण कार्य पिछले साल से चल रहा है। इनमें से अधिकतर का निर्माण कार्य आखिरी चरण में है। ऐसे में इनके जल्द खुलने की उम्मीद है। पिछले कुछ सालों में निगम ने ग्रीन पार्क स्थित अपने क्षेत्रीय कार्यालय के सामने 136 गाड़ियां खड़ी करने के लिए चार टावर पार्किंग बनाई है। इसके अलावा सेंट्रल मार्केट लाजपत नगर में 246 कारें खड़ी करने के लिए एक स्वचालित कार पार्किंग बनाई गई है। साथ ही, अरविंदो मार्ग पर अधचिनी गांव में 56 कारें खड़ी करने के लिए पार्किंग बनाई है।
विज्ञापन


निर्माणाधीन कार पार्किंग, जगह और कारों की क्षमता

  • पंजाबी बाग श्मशान घाट - 225
  • जीके-1 मार्केट - 399
  • अमर कॉलोनी लाजपत नगर - 81
  • शिवा मार्केट पीतमपुरा - 500
  • गांधी मैदान चांदनी चौक - 2338
  • कुतुब रोड - 174
  • निगम बोध घाट - 95
  • बाग दिवान मार्केट फतेहपुरी - 196

यहां शुरू होगा निर्माण कार्य : जगह कारों की क्षमता

  • बैंक स्ट्रीट करोल बाग - 500
  • पंजाबी बाग क्लब रोड - संख्या निश्चित नहीं
  • ईदगाह रोड - 1836
  • शास्त्री पार्क करोल बाग - 577
  • राजेन्द्र नगर - 464
  • पूसा लिंक पार्किंग - 381
  • मादीपुर मेट्रो स्टेशन - 580
  • आरजी कॉम्पलेक्स पहाड़गंज - 350
  • ओल्ड एमसीडी जोनल ऑफिस सदर पहाड़गंज - 176
  • जीके-2 मार्केट में - 238


कार लगाने व निकालने में लगेंगे कुछ मिनट
इन बहुस्तरीय कार पार्किंग में से अधिकतर स्वचालित होंगी। पजल पार्किंग में गाड़ी लगाना व निकालना दोनों बेहद आसान है। कंट्रोल पैनल के माध्यम से गाड़ी खड़ी होगी व बाहर निकलेगी और इसमें दो-ढाई मिनट का समय लगेगा। बाहर गाड़ी खड़ी करने पर होने वाले चालान का खतरा खत्म होगा और स्क्रैच भी नहीं लगेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द खुल जाएगा सुल्तानपुरी आरयूबी
नांगलोई के नजदीक सुल्तानपुरी रेलवे क्रासिंग पर निगम की रोड पर बन रहा रेल ओवर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण कार्य करीब खत्म होने की कगार पर है। जल्द ही इसके खुलने की उम्मीद है। यातायात के लिहाज से चौबीसों घंटे यह रोड व्यस्त रहता है। थोड़ी-थोड़ी देर पर रेलवे क्रासिंग बंद होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। आरयूबी के खुलने के बाद यहां की बहुत बड़ी यातायात से जुड़ी समस्या खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed