फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   panic among teacher after social media message

सोशल मीडिया पर आए संदेश से शिक्षकों में मची अफरा-तफरी

Wed, 19 Aug 2020 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
panic among teacher after social media message
नई दिल्ली। कोविड-19 के कारण दिल्ली में स्कूल 31 अगस्त तक बंद हैं। ऐसे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर आए एक संदेश ने शिक्षकों के बीच अफरा-तफरी मचा दी। इसमें सरकारी स्कूलों के प्रमुखों ने सभी शिक्षकों को स्कूल आने के आदेश जारी किए थे। शिक्षकों का कहना है कि जब विभाग से कोई आदेश जारी नहीं हुआ तो स्कूल क्यों बुलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकारी स्कूल शिक्षक संघ महासचिव अजयवीर यादव ने बताया कि मंगलवार को एक संदेश वायरल हुआ कि बुधवार से सभी उपशिक्षा निदेशक व क्षेत्रीय शिक्षा निदेशक यह सुनिश्चित करें कि स्कूल प्रमुख स्कूल समय में शिक्षकों के साथ उपस्थित रहें। इस संदेश के बाद स्कूल प्रमुखों ने सभी शिक्षकों को स्कूल आने के आदेश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बिना मुख्यालय के लिखित आदेश के सभी शिक्षकों को बुलाने का कोई औचित्य नहीं है। जबकि अतिरिक्त शिक्षा निदेशक के 31 जुलाई के आदेश के अनुसार 31 अगस्त तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली अध्यापक परिषद ने शिक्षा विभाग की स्कूल ब्रांच में जानकारी ली तो पता चला कि सभी शिक्षकों को स्कूल आने का कोई आदेश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषद के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि नए शिक्षा निदेशक हर जिले में प्रतिदिन 5-10 स्कूलों में निरीक्षण करेंगे। उन्होंने ही अपने सभी क्षेत्रीय शिक्षा निदेशकों व जिला उपशिक्षा निदेशकों को स्कूल प्रमुख, शिक्षक व जरूरी स्टाफ के साथ स्कूल में उपस्थित रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed