फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Panic after news of religious conversion at a special community event in banquet hall in Delhi

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल!: बैंक्वेट हॉल के बाहर 500 लोगों की भीड़, पुलिस ने खदेड़ा

Sat, 30 Sep 2023 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 30 Sep 2023 08:16 PM IST
सार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक विशेष समुदाय की बर्थडे पार्टी चल रही थी। वहां परिवार ने एक पादरी को बुलाया। पादरी लोगों को आशीर्वाद देने लगा। दूसरे समुदाय के लोगों को पता चला तो भीड़ इकट्ठा हुई। जिसके बाद बैंक्वेट हॉल के बाहर 400-500 लोगों की भीड़ आ गई। 

विज्ञापन
Panic after news of religious conversion at a special community event in banquet hall in Delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तरी दिल्ली वजीराबाद स्थित एक बैंक्वेट हॉल में एक विशेष समुदाय के कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की खबर के बाद हड़कंच मच गया। सूचना मिलते ही बैंक्वेट हॉल के बाहर 400-500 लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस को खबर मिली तो फौरन पुलिस बल मौके पर भेजा गया। पुलिस के लिए हालात संभालना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरुआत में लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनने पर सभी को खदेड़ दिया गया। बाद में आठ लोगों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के बाद सभी को रिहा कर दिया गया। दरअसल, बैंक्वेट हॉल में एक विशेष समुदाय के बच्चे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। वहां परिवार ने अपने धर्म का पादरी बुला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पार्टी के दौरान धार्मिक कार्यक्रम शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने कार्यक्रम में धर्म परिवर्तन की अफवाह फैला दी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी की जांच एसीपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं, आरोपी सही पाए जाने पर एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

उत्तरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनोज कुमार मीणा ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 9.13 बजे वजीराबाद थाना पुलिस को दो कॉल मिली। एक कॉल में हंगामे और दूसरे में कुछ लोगों द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की खबर मिली। कॉल मिलने के बाद पुलिस वजीराबाद के शनि मंदिर वाली गली में पहुंची।
 

यहां एक बैंक्वेट हॉल में छह साल के बच्चे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी। पार्टी के कुछ वीडियो लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। पार्टी में एक पादरी धार्मिक कार्यक्रम में व्यस्त था। वह कुछ महिलाओं के माथे पर हाथ रखता था और वह अचेत हो जाती थीं। इस तरह के वीडियो स्थानीय लोगों ने देखा तो बैंक्वेट हॉल के बाहर भीड़ जुट गई।

लोग नारेबाजी करने लगे। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। भीड़ अंदर घुसने को बेताब दिखी। अंदर मौजूद लोग भी बुरी तरह डरे गए हुए थे। पुलिस ने पहले किसी तरह बाहर मौजूद लोगों को खदेड़ा। बाद में अंदर मौजूद करीब 50-60 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का है कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, चूंकि मामला संवेदनशील है, ऐसे में एसीपी को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वीडियो और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed