फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Panchtatva garden inaugurated in Delhi’s Rohini

Panchtatva Garden : दिल्ली में खुला पंचतत्व उद्यान, पांच प्राकृतिक वस्तुओं से किया गया है तैयार

Mon, 16 May 2022 05:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 16 May 2022 05:22 AM IST
सार

रोहिणी सेक्टर-15 में खोला गया पंचतत्व उद्यान। उत्तरी निगम ने कराया है निर्माण, भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने किया उद्घाटन।

विज्ञापन
Panchtatva garden inaugurated in Delhi’s Rohini
भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री अल्का गुर्जर ने रविवार को रोहिणी सेक्टर 15 स्थित पंचतत्व उद्यान का उद्घाटन किया... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहिणी सेक्टर-15 में स्थानीय लोगों के लिए पंचतत्व इउद्यान खोला गया है। यहां पर जल, मिट्टी, पत्थर सहित पांच प्रकृति वस्तुओं से मिलाकर एक ट्रैक तैयार किया गया है, जिसकी सहायता से नागरिकों को त्वचा रोग, उच्च रक्तचाप, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सुश्री अल्का गुर्जर ने रविवार को रोहिणी सेक्टर 15 स्थित पंचतत्व उद्यान का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व महापौर व स्थानीय निगम पार्षद प्रीति अग्रवाल भी उपस्थित थीं। अलका गुर्जर ने कहा कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अनूठे पंच तत्व उद्यान का निर्माण कर एक अच्छी पहल की है। 
विज्ञापन


इस पंचतत्व उद्यान से नागरिकों को अपने मन व शरीर को स्वस्थ रखने में सहायता मिलेगी। प्रीति अग्रवाल ने बताया कि इस पंच तत्व उद्यान में कपूर, इलायची व अन्य महत्वपूर्ण जड़ी बूटियों के पौधे लगाए गए हैं, जो वातावरण को शुद्ध करने में मदद करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागरिकों को स्वस्थ रहने का एक मंत्र दिया है %फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज% और नागरिकों को स्वस्थ रखने में यह पंच तत्व उद्यान काफी सहायक सिद्ध होगा। यहां नागरिक जड़ी बटी वाले पौधों और शुद्ध वातावरण के बीच व्यायाम कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed