फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News Pakistan Zindabad slogan heard near Khan Market metro station delhi

दिल्ली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, हिरासत में तीन लड़कियों समेत छह लोग

Sun, 24 Jan 2021 12:54 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 24 Jan 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi News Pakistan Zindabad slogan heard near Khan Market metro station delhi
दिल्ली में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस से पहले पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए। दिल्ली के खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के बाहर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शुरुआती जानकारी मिली है कि शनिवार की देर रात में ये नारे लगाए गए। पुलिस ने जांच के बाद नारे लगाने के आरोप में तीन युवक और तीन युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी, एएनआई के मुताबिक पीएस तुगलक रोड पर रात करीब एक बजे पीसीआर कॉल मिली कि खान बाजार मेट्रो स्टेशन के पास कुछ लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को दो युवक तीन महिला व एक किशोरी के साथ एक बाइक पर मिले। बाइक सवार युवक और युवतियों से पूछताछ की तो सामने आया कि ये सभी लोग इंडिया गेट के आसपास घूमने आए थे और युलु बाइक किराए पर ली थी। युलु बाइक पर उन्होंने रेस लगाई। 

इस दौरान इन लोगों ने एक दूसरे का नाम भारत और पाकिस्तान देश के नाम पर रख लिया। इसी दौरान उन्होंने उत्साह में धीमी आवाज में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। फिलहाल पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

दिल्ली पुलिस ने बताया कि शनिवार की रात को एक पीसीआर काॅल आई जिसमें करीब छह लोगों को खान मार्केट मेट्रो स्टेशन के पास पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते सुना गया। ये पता चला कि किराये की बाइक पर रेस के दौरान उन्होंने एक दूसरे के नाम देशों के नाम पर रखे थे, जिसमें पाकिस्तान का नाम भी शामिल था।
 
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए गए लड़के-लड़कियों की कोई गलती नहीं है। उन्होंने जानबूझकर पाकिस्तान के समर्थन में कोई नारेबाजी नहीं की थी। पूछताछ के दौरान दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को ये जानकारी मिली है।

स्पेशल सेल और खुफिया विभाग के सूत्रों के मुताबिक आज सुबह उन लड़के-लड़कियों को जॉइंट इंट्रोगेशन के लिए बुलाया गया था, जिसमें फिलहाल उनलोगों को सशर्त क्लीन चिट दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed