फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Operation Clean Air: 79 roads inspected, 15 found high dust levels

ऑपरेशन क्लीन एयर : 79 सड़कों का निरीक्षण, 15 पर धूल का स्तर ज्यादा

Wed, 10 Dec 2025 08:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
Operation Clean Air: 79 roads inspected, 15 found high dust levels
वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग चलाया अभियान, महज 6 सड़कें पूरी तरह धूल-मुक्त मिलीं
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली में हवा की गुणवत्ता सुधारने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत एक और बड़ा अभियान चलाया। इसके तहत 22 फ्लाइंग स्क्वॉड ने 79 सड़कों का निरीक्षण किया, जिनका मेंटेनेंस डीएमआरसी, डीएसआईआईडीसी और डीडीए करती हैं। सीएक्यूएम की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन 79 सड़कों का निरीक्षण किया गया, उनमें से 15 में धूल का स्तर काफी ज्यादा पाया गया, 36 में मध्यम, 22 में कम और 6 सड़कें पूरी तरह धूल-मुक्त मिलीं।


सीएक्यूएम के अनुसार, डीडीए की 57 सड़कों के निरीक्षण में 12 हिस्सों में धूल ज्यादा मिली, जबकि डीएमआरसी की 10 सड़कों में कोई भी हिस्सा ज्यादा धूल वाली श्रेणी में नहीं पाया गया। डीएसआईआईडीसी की 12 सड़कों में से 3 में धूल ज्यादा मिली। एमसीडी और एनडीएमसी की उन सड़कों का भी दोबारा निरीक्षण किया गया जिनकी शिकायत पहले मिली थी। एमसीडी ने कुछ सुधार किए हैं, लेकिन दोबारा जांच में 35 में से 18 हिस्से अभी भी ज्यादा धूल वाली श्रेणी में मिले। एनडीएमसी की एक सड़क भी फिर से धूलभरी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed