फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Online service will begin in AIIMS from tomorrow and two more OPD will start

दिल्ली : एम्स में ऑनलाइन सेवा आज से, दो और अस्पतालों में शुरू होगी ओपीडी

Mon, 20 Apr 2020 03:24 AM IST
Trainee Trainee अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 20 Apr 2020 03:24 AM IST
विज्ञापन
Online service will begin in AIIMS from tomorrow and two more OPD will start
एम्स दिल्ली

लॉकडाउन के करीब 26 दिन बाद दिल्ली के तीन बड़े अस्पतालों में मरीजों को राहत मिलने की खबर है। सोमवार से एम्स पुराने मरीजों के लिए ऑनलाइन सेवा शुरू करने जा रहा है। वहीं, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में मंगलवार से ओपीडी शुरू होगी। 

विज्ञापन


इसके साथ ही पूर्वी दिल्ली में दिल्ली सरकार के सबसे बड़े अस्पताल जीटीबी में भी ओपीडी सेवा होगी। हालांकि इसका समय ढाई घंटे रखा गया है। इस दौरान अस्पतालों में भी सामाजिक दूरी का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही मरीजों की संख्या ज्यादा न हो इसके लिए भी पंजीयन के दौरान ध्यान रखा जाएगा। एम्स प्रबंधन के अनुसार पुराने मरीज  https://ors.gov.in/followup/ पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां समय व दिन मिलने के बाद डॉक्टर की ओर से मरीज के फोन पर कॉल किया जाएगा। करीब 28 लोगों के संक्रमित होने से बंद दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान मंगलवार से मरीजों के लिए शुरू होगा। 21 अप्रैल से यहां कैंसर ओपीडी शुरू होगी।


हालांकि मरीजों को भर्ती करने के लिए फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने 24 अप्रैल तक का वक्त मांगा है। जीटीबी अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सोमवार से सुबह 8 से 10.30 बजे तक ओपीडी सेवा रहेगी। मरीजों की संख्या नियंत्रित रखने के लिए पंजीयन भी सीमित रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed