फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Online course will start soon on Guru Granth Sahib

डीएसजीएमसी की योजना : गुरुग्रंथ साहिब पर जल्द शुरू होगा ऑनलाइन कोर्स

Mon, 31 Jan 2022 06:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 31 Jan 2022 06:24 AM IST
सार

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए यह योजना तैयार की है।

विज्ञापन
Online course will start soon on Guru Granth Sahib
DSGMC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्रंथ साहिब पर जल्द ही शॉर्ट टर्म कोर्स की शुरुआत की जाएगी। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने सिख धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए यह योजना तैयार की है। इसके लिए जल्द ही ऑनलाइन कोर्स शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही प्रबंधक कमेटी ने तय किया है कि सिंह सभाओं के लिए बिना किसी भेंट के प्रचारक, कीर्तनीय व ढाडी जत्थे को भेजा जाएगा। इसे लेकर दिल्ली की सिंह सभाओं के प्रबंधकों पत्र भी लिखा गया है।

विज्ञापन


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि धर्म प्रचार, कीर्तन, सिख इतिहास व पंजाबी भाषा का प्रचार-प्रसार बड़े पैमाने पर किया जाएगा। गुरुग्रंथ साहिब पर शार्ट टर्म कोर्स सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू करेंगे ताकि घर-घर तक गुरु की शिक्षा तथा उपदेश पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि जल्द ही अंतरराष्ट्रीय सिख अध्ययन केंद्र गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में शुरू किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध सिख विद्वानों द्वारा गुरुग्रंथ साहिब पर रिसर्च की जाएगी। विद्वानों द्वारा सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। 
विज्ञापन


कालका ने कहा कि 125 बेड वाले बाला साहिब अस्पताल के पहले चरण को जल्द शुरू किया जाएगा। जरूरतमंदों के लिए चलाई जा रही सेवाएं (जिसमें 50 रुपये में एमआरआई, सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, डायलिसिस, बाला प्रीतम दवाखाना) चलती रहेंगी। 1984 दंगा पीड़ितों के लिए पेंशन व कोविड पेंशन स्कीम भी चलती रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed