{"_id":"5eb184b38ebc3e907c6850d6","slug":"online-application-date-for-admission-in-ipu-delhi-extended-till-25-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : आईपीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 मई तक बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : आईपीयू में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 मई तक बढ़ी
Tue, 05 May 2020 09:45 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 05 May 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
ipu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) ने लॉकडाउन को देखते हुए दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ा दी है। अब आईपीयू के विभिन्न कोर्सेज में दाखिले के लिए 25 मई तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
यह तीसरा मौका है जब प्रशासन ने आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया है। इससे पहले 17 अप्रैल को तिथि बढ़ाकर पांच मई किया गया था। वहीं सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) के शेड्यूल में भी बदलाव होगा। पूर्व निर्धारित तिथियों के अनुसार सीईटी का शेड्यूल 20 से 30 मई तक के लिए निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
लॉकडाउन बढ़ने के बाद प्रशासन ने छात्रों की सहूलियत के लिए आवेदन की तिथि को आगे बढ़ाया है। मेरिट आधारित, राष्ट्रीय स्तर केटेस्ट आधारित, व सीईटी (एंट्रेस टेस्ट) आधारित सभी पाठ्यक्रमों में 25 मई तक आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत तीन मार्च को हुई थी और यह 30 मार्च को समाप्त होनी थी। प्रशासन ने आवेदकों को सभी विस्तृत अपडेट के लिए वेबसाइट www.Ipu.ac.in देखते रहने की सलाह दी है।