फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Online admission date extended to 25 october for July session in ignou

इग्नू: जुलाई सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़कर 25 अक्तूबर हुई

Tue, 12 Oct 2021 07:56 PM IST
अनुराग सक्सेना न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 12 Oct 2021 07:56 PM IST
सार

यह सुविधा ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के तहत मिल रही है। इससे पहले छात्र 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे।

विज्ञापन
Online admission date extended to 25 october for July session in ignou
इग्नू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत जुलाई सत्र में दाखिले की ऑनलाइन आवेदन पत्र की तिथि 25 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। छात्रों को यह सुविधा ऑनलाइन डिग्री प्रोग्राम और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) मोड के तहत मिल रही है। इससे पहले छात्र 11 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते थे।

विज्ञापन


इग्नू प्रशासन के मुताबिक, छात्र इसके लिए बहुत दिनों से मांग कर रहे थे। छात्रों की मांग पर जुलाई सत्र में ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ाई गई है। स्नातक और स्नातकोत्तर प्रोग्राम में दाखिले के लिए इच्छुक छात्र उक्त माध्यमों में ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। हालांकि यह राहत डिप्लोमा, एडवांस डिप्लोमा, सर्टिफिकेट प्रोग्राम के कोर्स में नहीं मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए छात्र ssc@ignou.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय के कार्यालय के समय में 011-29572513, 29572514 पर कॉल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed