{"_id":"61fd48382c00ba715d03a7e0","slug":"one-thousand-students-will-get-new-hostel-in-upcoming-session-in-iit-delhi-one-student-will-be-allowed-to-stay-in-one-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी दिल्ली: आगामी सत्र में एक हजार छात्रों को मिलेगा नया हॉस्टल, एक कमरे में एक छात्र को रहने की अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी दिल्ली: आगामी सत्र में एक हजार छात्रों को मिलेगा नया हॉस्टल, एक कमरे में एक छात्र को रहने की अनुमति
Fri, 04 Feb 2022 09:07 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 04 Feb 2022 09:07 PM IST
सार
आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने कहा कि दोनों हॉस्टल बनकर तैयार हो गए हैं। अब कैंपस खुलने पर छात्रों का इंतजार है। इन दोनों हॉस्टल में आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली हॉस्टल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी दिल्ली में आगामी सत्र में एक हजार छात्रों को नये हॉस्टल मिलने जा रहे हैं। आईआईटी दिल्ली कैंपस स्थित तैयार द्रौण और सप्ता हॉस्टल एक मल्टीस्टोरी होंगे। इसमें एक हजार छात्रों को सिंगल सीटर यानी एक कमरे में एक छात्र को रहने की अनुमति होगी। सभी कमरों में अलग से शौचालय भी बनाए गए हैं। खास बात यह है कि सभी कमरे वातानुकूलित होंगे।
विज्ञापन
आईआईटी दिल्ली के डायरेक्टर प्रो. वी रामगोपाल राव ने कहा कि दोनों हॉस्टल बनकर तैयार हो गए हैं। अब कैंपस खुलने पर छात्रों का इंतजार है। इन दोनों हॉस्टल में आधुनिक सुविधाएं मौजूद होंगी। कोरोना के चलते पिछले दो साल से कैंपस बंद है। हालांकि शोध क्षेत्र, अंतिम वर्ष समेत जो कैंपस आकर पढ़ाई करना चाहते थे, ऐसे छात्र कैंपस में रहकर ही ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन