{"_id":"5eb2e180154b534f3d275946","slug":"one-more-businessman-infacted-by-corona-in-azadpur-mandi-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : आजादपुर मंडी में एक और व्यापारी को हुआ कोरोना, 18 हुई संक्रमितों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : आजादपुर मंडी में एक और व्यापारी को हुआ कोरोना, 18 हुई संक्रमितों की संख्या
Wed, 06 May 2020 10:11 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 06 May 2020 10:11 PM IST
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजादपुर मंडी में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी एक और व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधिकारिक आंकड़े के अनुसार अब तक यहां 18 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसी तरह अन्य मंडियों में भी सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होने की वजह से खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बुधवार को कुछ लोगों की रिपोर्ट आई, जिसमें मंडी के एक व्यापारी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। आजादपुर मंडी के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि अब तक मेडिकल टीम मंडी में करीब 2900 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुकी है। 2 मेडिकल टीम जांच में जुटी हुई हैं। व्यापारी, किसान, मजदूर, पल्लेदार, ड्राइवर सहित सभी की जांच की जा रही है। आजादपुर मंडी के साथ ही ओखला और गाजीपुर में भी संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन
फ्रूट एंड वेजिटेबल एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सनपाल का कहना है कि मंडी एक तरह से हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। रिपोर्ट तो सिर्फ मंडी में काम करने वालों की आ रही है, उनके परिवार व उनसे संबंधित लोगों की तो कोई बात ही नहीं कर रहा है। मंडी में ही 50 से अधिक लोग कोरोना वायरस के मरीज हैं। मंडी के तो 90 प्रतिशत व्यापारी अभी भी व्यापार से दूरी बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
आवक हुई सामान्य
आजादपुर मंडी में आवक लगभग सामान्य हो गई है। बुधवार को करीब 7450 टन फल व सब्जियों की आवक रही। मंडी के चेयरमैन ने बताया कि आजादपुर मंडी में सब्जी और फल की कोई कमी नहीं है। मंगलवार को 7250 टन आवक दर्ज की गई थी। लॉकडाउन के बाद से मंडी में आवक लगभग 7000 से 8000 टन तक दर्ज की जा रही थी।