फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   One lakh bikers can join the tricolor journey of farmers

किसानों की तिरंगा यात्रा में शामिल हो सकते हैं एक लाख बाइकर्स

Tue, 19 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
One lakh bikers can join the tricolor journey of farmers
नई दिल्ली। किसानों की ओर से प्रस्तावित तिरंगा यात्रा में एक लाख बाइकर्स शामिल हो सकते हैं। बाइकर्स पंजाब से सिंघु बॉर्डर पर पहुंचेंगे। दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने इस तरह के खुफिया इनपुट्स दिए हैं। दिल्ली की सीमाओं पर पहले से ही भारी संख्या में किसान आंदोलनरत हैं, ऐसे में एक लाख बाइकर्स और आते हैं, तो दिल्ली पुलिस के लिए परेशानी बढ़ सकती हैं। ऐसे में एहतियात के तौर पर सभी सीमाओं पर अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्पेशल ब्रांच की मिले इनपुट्स में कहा गया है कि व्हाट्सएप व फेसबुक पर एक पम्फलेट वायरल हो रहा है। इसमें कहा गया है कि किसानों की 26 जनवरी को होने वाली तिरंगा रैली को पंजाब की एक संस्था आयोजित करवा रही है। लोगों से आह्वान किया है कि किसानों को समर्थन देने के लिए बाइकर्स रैली में शामिल हों। रैली में एक लाख बाइकर्स को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। यह रैली सैक्टर-78, पंजाब से शुरू होगी और सिंघु बॉर्डर पर आकर रुकेगी। एक व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया है। इस नंबर पर फोन कर लोग अपने सवाल पूछ सकते हैं। स्पेशल ब्रांच को पता लगा है रैली आयोजित करवाने वाली संस्था का कारपोरेट ऑफिस फेस-दो, मोहाली, पंजाब में है। यह संस्था वर्ष 2008 में रजिस्टर्ड हुई थी। आपदा की स्थिति में लोगों की सहायता कर संस्था गिनीज बुक लिम्का में अपना नाम दर्ज करवा चुकी है। तिरंगा यात्रा किसानों की एकता को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित की जा रही है। संस्था इस यात्रा में शामिल होना चाहती है। हालांकि अभी बाइकर्स रैली आयोजित करने वाली संस्था को किसान नेताओं से कोई जवाब नहीं मिला है। किसानों की तिरंगा यात्रा को देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि किसान बॉर्डरों से दिल्ली में प्रवेश कर भी जाते हैं तो नई दिल्ली इलाके में बिल्कुल नहीं घुसने दिया जाएगा। नई दिल्ली की अभी से नाकाबंदी करना शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed