फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   one dilip kumar arrested for impersonating himself as an Army officer

दिल्ली: खुद को आर्मी ऑफिसर बताकर महिलाओं से करता था बातें, आरोपी ग्रेटर कैलाश से गिरफ्तार

Sat, 19 Jun 2021 01:19 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 19 Jun 2021 01:19 PM IST
सार

पुलिस को आरोपी के पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुआ है, उसमें कई विदेशी ग्रुप व इंटरनेशनल नंबर मिले हैं। आरोपी इन नंबरों पर वीडियो कॉल करता था। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने दूसरी एंजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है। अब इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं आरोपी देश की महत्वपूर्ण जानकारियां दूसरे देशों को तो नहीं दे रहा था।

विज्ञापन
one dilip kumar arrested for impersonating himself as an Army officer
गिरफ्तार आरोपी दिलिप कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाने के लिए खुद को सेना का कैप्टन बताकर धोखाधड़ी करने वाले एक शख्स को ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दिलीप कुमार उर्फ कैप्टन शेखर (40) के रूप में हुई है। आरोपी 100 से अधिक महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उनके साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया तो वह सेना की वर्दी में था। उसके पास से सेना का आईकार्ड भी बरामद हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस को आरोपी के पास से जो मोबाइल फोन बरामद हुआ है, उसमें कई विदेशी ग्रुप व इंटरनेशनल नंबर मिले हैं। आरोपी इन नंबरों पर वीडियो कॉल करता था। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने दूसरी एंजेंसियों को इसकी जानकारी दे दी है। अब इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कहीं आरोपी देश की महत्वपूर्ण जानकारियां दूसरे देशों को तो नहीं दे रहा था।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 3.00 बजे ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स जो खुद को आर्मी अधिकारी बताता है वह अर्चना रेड लाइट, ग्रेटर कैलाश-1 में आना वाला है। जानकारी जुटाने के बाद फौरन एक रेडिंग टीम का गठन किया गया। अर्चना लाल बत्ती के पास पुलिस की टीम ने आरोपी को सेना की वर्दी में दबोच लिया। उसके पास से एक सेना का फर्जी आईकार्ड बरामद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसने एक युवती को मिलने के लिए यहां बुलाया था। आरोपी ने बताया कि वह पेशे से सिक्योरिटी गार्ड है। परिवार के साथ सैनिक एंक्लेव, मोहन गार्डन में रहता है। वह सोशल मीडिया पर खुद को सेना का कैप्टन शेखर बताकर लड़कियों व महिलाओं को प्रभावित करता है। इसके बाद वह उनसे डेट करके उनको धोखा देता है। 


आरोपी ने बताया कि वह 100 से अधिक लड़कियों से इसी तरह मिल चुका है। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है। उसको जांच के लिए एफएसएल भेज दिया गया है। इसके अलावा यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी विदेशों में किन-किन लोगों के संपर्क में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed