{"_id":"61225a9d8ebc3e79e83045cf","slug":"one-arrested-for-cheating-crores-on-pretext-of-speeding-up-business-three-states-police-were-on-lookout","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कारोबार को रफ्तार देने का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कारोबार को रफ्तार देने का झांसा देकर करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार, तीन राज्यों की पुलिस को थी तलाश
Sun, 22 Aug 2021 07:39 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 22 Aug 2021 07:39 PM IST
सार
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगरानी ने बताया कि 23 अप्रैल 2016 को मॉडल टाउन थाने में सतीश कुमार गोयल नामक शख्स ने आशू खान, अवीनाश जैन, वरुण गुप्ता और पदम धीमान नामक लोगों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबार को रफ्तार देने का झांसा देकर करोड़ों की ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को उत्तर-पश्चिम जिला के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बुराड़ी दिल्ली निवासी आशू खान (36) के रूप में हुई है। आशू पर आरोप है कि इसने दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कई लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
तीनों राज्यों के चार मामलों में आशू को भगोड़ा घोषित किया हुआ था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। फिलहाल आशू के खिलाफ ठगी के नौ मामले दर्ज होने का पता चला है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया है कि वह पुलिस से छिपने के लिए अलग-अलग राज्यों के ओयो होटल में रुकता था। स्पेशल स्टाफ पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ऊषा रंगरानी ने बताया कि 23 अप्रैल 2016 को मॉडल टाउन थाने में सतीश कुमार गोयल नामक शख्स ने आशू खान, अवीनाश जैन, वरुण गुप्ता और पदम धीमान नामक लोगों के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सतीश ने बताया कि आशू ने उसके कारोबार को बढ़ाने के नाम पर उससे 31.42 लाख रुपये ठग लिये।
विज्ञापन
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। पुलिस ने आशू खान को बुलाकर पूछताछ की तो वह वारदात में अपना हाथ होने की बात से इनकार करने लगा। उसके खिलाफ सबूत पेश किए गए तो आरोपी पुलिस को चकमा देकर खिसक गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की। पूछताछ के बाद पहले उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए गए। जनवरी 2019 में रोहिणी कोर्ट ने आरोपी को भगोड़ा घोषित कर दिया। लोकल पुलिस के अलावा उसकी तलाश के लिए स्पेशल स्टाफ को भी लगाया गया।
पुलिस ने टेक्नीकल सर्विलांस की मदद से आरोपी का पता लगाने का प्रयास किया तो उसकी लोकेशन दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में मिली। पुलिस लगातार आरोपी की तलाश करती रही। शुक्रवार को आखिर पुलिस को आरोपी की लोकेशन नोएडा सेक्टर-62 स्थित ओयो होटल डाइमंड की मिली। टीम ने उसे मौके पर पहुंचकर दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले करीब 15 दिनों से इसी होटल में छिपा हुआ था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।