{"_id":"60bbc7f28ebc3e44542142b9","slug":"one-arrest-in-murder-case-ashram-news-noi585759047","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिनगर में बुजुर्ग महिला की हत्या में एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के हरिनगर इलाके में एक जून को लूटपाट के लिए बुजुर्ग महिला की हत्या के मामले में उत्तरी जिला एएटीएस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी संजय उर्फ नवीन कुमार (27) के रूप में हुई है।
आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पश्चिम जिला पुलिस ने मुख्य आरोपी मोनू और उसके दूसरे साथी विशाल उर्फ कट्टू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वारदात के बाद से संजय फरार था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि एक जून को बदमाशों ने हरि नगर इलाके के एक फ्लैट में सावित्री शर्मा (75) की गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
महिला के पति मानसिक रूप से बीमार थे और उनके साथ ही रहते थे। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि दो-तीन पहले ही काम पर रखा सावित्री का केयरटेकर मौके से गायब था। पुलिस ने हत्या, लूटपाट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने उनके केयरटेकर मोनू और विशाल उर्फ कट्टू को गिरफ्तार कर लिया था। तीसरा आरोपी संजय फरार था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान उत्तरी जिला पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी संजय नेहरू विहार में नाले के पास अपने किसी साथी से मिलने आने वाला है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि मोनू ने सावित्री के यहां केयरटेकर की नौकरी शुरू की थी। उसे लगता था कि घर में मोटा माल है। सावित्री भी अपने बीमार पति के साथ अकेली रहती थीं। मौका देखकर आरोपी ने एक जून को विशाल और संजय को बुला लिया। बाद में मोनू और विशाल ने पहले विरोध करने पर उनकी हत्या कर की। लेकिन घर से उनको दो हजार और कानों की बालियां ही मिलीं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।