फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   on the issue of salary du teachers and delhi government are face to face

वेतन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार व डीयू शिक्षक संघ आमने-सामने

Wed, 19 Aug 2020 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
on the issue of salary du teachers and delhi government are face to face
नई दिल्ली। डीयू से संबद्ध दिल्ली सरकार के सौ फीसदी वित्त पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन मामले में सरकार व शिक्षक एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैैं। बीते दिनों उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इन कॉलेजों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। दिल्ली शिक्षक संघ ने वेतन न मिलने पर 21 अगस्त को विरोध प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बीते कई दिनों से दिल्ली सरकार व डीयू के बीच इन कॉलेजों में प्रबंध समिति के गठन को लेकर चल रहे टकराव के कारण शिक्षक व कर्मचारी पिस रहे हैं। इस टकराव के कारण बीते तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। दिल्ली विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (डूटा) ने ऑनलाइन प्रेस वार्ता में कहा कि यदि सरकार अपने 12 कॉलेजों के लिए पर्याप्त अनुदान जारी नहीं करती तो 21 अगस्त को प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

डूटा का कहना है कि दिल्ली सरकार द्वारा पूरी तरह वित्त पोषित 12 कॉलेजों में से नौ में प्रबंध निकायों का गठन कर दिया गया है। तब भी सरकार ने पर्याप्त अनुदान जारी नहीं किया इस कारण से कर्मचारियों को मई से ही वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। डूटा अध्यक्ष राजीब रे ने उपमुख्यमंत्री के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि इन कॉलेजों के लिए आवश्यक अनुदान जारी नहीं करने की यह एक और चाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष डॉ आलोक रंजन पांडेय ने बताया कि दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार की बात कर रही है, पिछले 6 सालों से वे सत्ता में हैं, उन्हें यदि लगता है कि भ्रष्टाचार हुआ है और ऑडिट कराना आवश्यक है तो इन्होंने पहले ही ऑडिट क्यों नहीं कराया। उन्होंने उपराज्यपाल से भी निवेदन किया है कि डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत दिल्ली सरकार को अनुदान जारी करने के लिए यथाशीघ्र आदेश दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed