फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   On suspicion of mobile theft, youth tied to tree and beaten to death

मोबाइल चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Aug 2020 02:30 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sun, 30 Aug 2020 02:30 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of mobile theft, youth tied to tree and beaten to death
demo pic

पश्चिम दिल्ली के नारायणा इलाके में ट्रक चालकों ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक युवक को पेड़ से बांधकर लाठी, पाइप और रॉड से तब तक पीटा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को बंधन मुक्त कर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बी-1068, जवाहर कैंप, कीर्ति नगर निवासी राहुल उर्फ विमल उर्फ ढांचा (23) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ नारायणा और कीर्ति नगर थाने में चोरी व अवैध हथियार के कई मामले दर्ज थे। गत18 अगस्त को वह चोरी के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह नारायणा थाना पुलिस को सूचना मिली कि एमसीडी पार्क, चौधरी धर्मकांटा, एक्स-ब्लॉक, लोहा मंडी के पास एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो राहुल पार्क में पेड़ से बंधा मिला। उसके पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी शेष कुमार ने बताया कि सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसने देखा कि पड़ोसी इस्तिहार, मुश्ताक, शिराज और अनीश पेड़ से बांधकर एक युवक को बुरी तरह पीट रहे थे। उसने उन्हें युवक को छोड़ देने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माने। शिराज ने बताया कि आरोपी और उसके साथी ने उनके ट्रक से मोबाइल चोरी किया था। इसे पकड़ लिया है, जबकि इसका साथी मोबाइल लेकर फरार हो गया।


घर न आने की बात कर निकला था राहुल
राहुल उर्फ विमल की मौत के बाद से उसके परिवार का रोते-रोते बुरा हाल है। उसकी पत्नी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह उससे झगड़ा करने के बाद अपने कपड़ा उठाकर दोबारा न आने की बात कहकर घर से निकला था। परिवार में पिता रघुबीर, मां गुड्डी देवी, पत्नी सुमन और चार साल का एक बेटा है। सुमन ने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार उसके पति को बिना किसी कारण उठाकर हवालात में बंद कर देती थी। खानापूर्ति करने के लिए कभी कीर्ति नगर तो कभी नारायणा थाना उसे ले जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed