फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Omicron intensified in Delhi 24 infected in a day

दिल्ली में तेज हुआ ओमिक्रॉन: एक दिन में 24 संक्रमित, अब तक राजधानी में 54 लोग मिले

Tue, 21 Dec 2021 07:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 21 Dec 2021 07:31 PM IST
सार

मंगलवार को जानकारी मिली है कि राजधानी में 24 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक राजधानी में कुल 54 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अकेले लोकनायक अस्पताल में 34 मरीज भर्ती हैं। 

विज्ञापन
Omicron intensified in Delhi 24 infected in a day
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में कोरोना संक्रमण फिर से तेज हो चुका है। एक ही दिन में 24 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही महाराष्ट्र के साथ अब दिल्ली में भी सबसे अधिक ओमिक्रॉन मरीज हुए हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को जानकारी मिली है कि राजधानी में 24 नए ओमिक्रॉन संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक राजधानी में कुल 54 लोग ओमिक्रॉन संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अकेले लोकनायक अस्पताल में 34 मरीज भर्ती हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 54 में से 12 मरीजों को अब तक छुट्टी मिल चुकी है लेकिन बाकी मरीजों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। दिल्ली सरकार ने भी ओमिक्रॉन संक्रमण को देखते हुए पांच अस्पतालों को केंद्र बनाते हुए यहां बिस्तरों को आरक्षित किया है। महाराष्ट्र में भी ओमिक्रॉन संक्रमण के 54 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में पहला मरीज पांच दिसंबर को मिला था लेकिन बीते 16 दिन में ही यह संख्या 54 गुना बढ़ गई है। हालांकि अभी तक ओमिक्रॉन संक्रमण के समुदाय में मिलने के सबूत नहीं मिले हैं लेकिन इसके मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं जो चिंताजनक हो सकते हैं। उन्होंने दिल्ली वालों से अपील की है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। कोविड सतर्कता नियमों का पालन करने के साथ साथ भीड़ से दूरी बनाए रखें।
 

वर्क फ्रॉम होम की अपील भी

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना संक्रमण में इजाफा हो रहा है। ऐसे में जहां तक संभव हो सके वहां तक लोगों को भीड़ से रखना बहुत जरूरी है। दिल्ली में काफी प्राइवेट कंपनियां हैं। अगर यह चाहें तो वर्क फ्रॉम होम को जारी रख सकती हैं। इससे कर्मचारियों का बचाव भी हो सकेगा। वहीं शादी और अन्य तरह के कार्यक्रमों में भी जहां तक संभव हो सके, दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed