फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   office timing of delhi government change

दिल्ली सरकार के दफ्तरों का समय बदला

Sat, 02 Nov 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
office timing of delhi government change
नई दिल्ली। प्रदूषण के खतरनाक स्तर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत आईटीओ, दिल्ली सचिवालय, सिविल लाइंस सहित दिल्ली सरकार के अन्य दफ्तरों की शुरुआत सुबह 9.30 और 10.30 बजे से करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

चार नवंबर से वाहनों के लिए सम-विषम के साथ-साथ दिल्ली सरकार के 42 अलग-अलग विभागों के कार्यालयों का समय 15 नवंबर तक के लिए बदल जाएगा। इस आदेश से सड़कों पर वाहनों की संख्या करीब आधी हो जाएगी, नतीजतन प्रदूषण के स्तर में कमी से दिल्ली वासियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वाहनों की कम संख्या की वजह से सड़कों पर सुबह और शाम के वक्त जाम की समस्या भी कम होने की संभावना है। दफ्तरों के समय में बदलाव के तहत सुबह 9.30 बजे से कामकाज शुरू होने वाले दफ्तर शाम 6.00 बजे तक खुलेंगे। 10.30 बजे से शुरू होने वाले दफ्तर शाम 7.00 बजे तक खुले होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम और प्रदूषण से मिलेगी राहत
42 दफ्तरों के लिए स्टैंडर्ड टाइमिंग चार नवंबर से लागू होने से सुबह देर से शुरू होने वाले दफ्तर शाम को बंद भी देर से होंगे। एक ही रूट पर स्थित अधिकतर कार्यालयों के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि प्रदूषण, ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलने के साथ ही लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव न पड़े, इसका भी ध्यान रखा गया है।
सेहत पर भी है ध्यान
प्रदूषण से बचाव के लिए सड़कों पर चलने वाले अधिकतर लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। वाहनों की कम संख्या और प्रदूषण को और न बढ़ने देने की दिल्ली सरकार की इस कोशिश से लोगों की सेहत पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। इससे कर्मियों व अधिकारियों सहित तमाम दिल्ली वासियों को राहत देने की कोशिशें अभी भी जारी हैं।
इन दफ्तरों में सुबह 9.30 बजे शुरू होगा काम
दिल्ली सचिवालय स्थित प्रशासनिक सुधार, पर्यावरण, ऊर्जा, योजना, ऑडिट, वित्त विभाग, खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, फॉरेस्ट वाइल्ड लाइफ, विधि, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामान्य प्रशासन सहित आईटीओ स्थित लोकायुक्त कार्यालय और भूमि एवं भवन विभाग के दफ्तरों का समय 9.30 बजे किया गया है। सिविल लाइंस स्थित पर्यटन, श्रम, विकास, कृषि विपणन, राजस्व, दिल्ली अनुसूचित जाति वित्तीय एवं विकास निगम (डीसीएफडीसीएल), दिल्ली खादी एंड विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड और पुरातत्व विभाग के दफ्तर में कामकाज भी सुबह 9.30 से शुरू होगा।

10.30 बजे शुरू होने वाले दफ्तर
आबकारी, शहरी विकास, गृह, आईटी, कला एवं संस्कृति, गुरुद्वारा, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, उच्च शिक्षा, परिवहन, शिक्षा, एमसीडी और राजस्व सहित अन्य दफ्तरों का समय 10.30 बजे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed