फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   OBE: Answer book sent from both email and portal is not accepted

ओबीई : ईमेल व पोर्टल दोनों से भेजी उत्तर पुस्तिका स्वीकार नहीं

Tue, 16 Mar 2021 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
OBE: Answer book sent from both email and portal is not accepted
नई दिल्ली। सोमवार से दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में यूजी-पीजी के पहले व तीसरे सेमेस्टर की ओबीई (ओपन बुक एग्जाम) शुरू हो गई। पहले दिन कुछ विद्यार्थियों ने ओबीई में अलग-अलग समस्याओं की शिकायतें दीं। किसी को प्रश्नपत्र डाउनलोड करने में दिक्कत हुई। किसी को समस्या होने पर किसी नोडल ऑफिसर से संपर्क नहीं हो पाने की शिकायत थी। कुछ विद्यार्थियों को यह पता नहीं चल पाया कि नोडल ऑफिसर कौन है। उधर, परीक्षा शाखा का दावा है कि पहले दिन विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को परेशानी से बचाने के लिए परीक्षा शाखा ने व्यक्तिगत तौर पर दिशा-निर्देश भेजे थे। इनमें स्पष्ट किया गया कि ईमेल और पोर्टल दोनों सेे भेजी उत्तर पुस्तिका स्वीकार नहीं होगी। परीक्षा शाखा ने ओबीई पोर्टल पर ही उत्तर पुस्तिका अपलोड करने की सलाह दी है। पीडब्ल्यूडी के छात्र ओबीई पोर्टल या ईमेल आईडी से उत्तर पुस्तिका जमा कर सकते हैं। ईमेल से उत्तर पुस्तिका जमा कराने पर विद्यार्थियों के परिणाम में सत्यापन की प्रक्रिया के कारण विलंब हो सकता है।
विज्ञापन

डीयू परीक्षा शाखा डीन डॉ डीएस रावत ने दावा किया कि ओबीई के पहले दिन किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। परेशानी से बचाने के लिए जारी दिशा-निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि पोर्टल पर जमा कराने में देरी हुई तो छात्र स्क्रिप्ट अपलोड करने के लिए अतिरिक्त एक घंटे का उपयोग कर सकते हैं। ऐसी स्थिति में विद्यार्थी को दस्तावेजी सबूत (4-5 स्नैपशॉट) जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह छात्रों के पास उत्तर लिखने के लिए 3 घंटे, प्रश्न पत्र डाउनलोड करने और उत्तर पुस्तिका को अपलोड करने के लिए 1 घंटा और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए 1 घंटा है। इस समय में भी पोर्टल पर स्क्रिप्ट अपलोड करना संभव न हो तो छात्र इसे ईमेल द्वारा कॉलेज के नोडल अधिकारी को भेज सकते हैं। कॉलेज के नोडल अधिकारी और ईमेल के लिए डीयू वेबसाइट देखी जा सकती है। ईमेल सबमिशन केवल आपातकालीन स्थितियों में ही स्वीकार होगा। इसे केवल अधिसूचित ईमेल आईडी पर ही भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed