फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   nursery admission first list of admissions released on february 4 schools have released marks of children on their website

नर्सरी दाखिला: चार फरवरी को जारी होगी दाखिले की पहली सूची, स्कूलों ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए बच्चों के अंक, इसी आधार पर होगा एडमिशन

Sat, 29 Jan 2022 08:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Jan 2022 08:50 PM IST
सार

शिक्षक संघ के पदाधिकारी के मुताबिक, अधिकतर स्कूलों ने अंकों को जारी कर दिया है। इसके तहत स्कूल से घर की दूरी के साथ अन्य मानकों को शामिल किया गया है। ऐसी संभावना है कि जिन बच्चों के 90 से 100 के बीच में अंक होंगे, उन्हें दाखिला मिलने की अधिक संभावना है।

विज्ञापन
nursery admission first list of admissions released on february 4 schools have released marks of children on their website
नर्सरी एडमिशन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए स्कूलों ने अपनी-अपनी वेबसाइट पर अंक जारी कर दिए हैं। अभिभावक अपने बच्चों के अंक देखकर दाखिले की दौड़ की तैयारी शुरू कर सकते हैं। इस संबंध में चार फरवरी को दाखिले के पहले चरण की सूची जारी होगी, जिसके तहत दिल्ली के 1700 से अधिक स्कूलों में बच्चों को दाखिला मिलेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, बीते माह दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत सात जनवरी तक आवेदन करना था। लेकिन, कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के कारण दाखिले की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 21 जनवरी कर दिया गया था। इसके बाद 24 जनवरी तक स्कूलों को दाखिले के लिए अंकों को जारी करना था। लेकिन, 28 जनवरी तक यह प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अब चार फरवरी को दाखिले की पहले सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


पहली सूची के साथ जारी होगी प्रतीक्षा सूची
दाखिले के लिए चार फरवरी को जारी होने वाली पहली सूची के साथ प्रतीक्षा सूची को भी जारी किया जाएगा। इसके तहत उन छात्रों को भी रखा जाएगा, जिन्हें किसी कारणों की वजह से कम अंक मिले हैं। हालांकि, बाद में सीटें खाली रहने पर ऐसे छात्रों के लिए अलग से दाखिले की घोषणा की जाएगी। वहीं, पहले चरण के बाद 21 फरवरी को दाखिले के लिए दूसरी सूची जारी की जाएगी। निदेशालय की ओर से 31 मार्च तक दाखिले की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


90 से 100 अंकों वाले बच्चों का दाखिला होने की अधिक संभावना
शिक्षक संघ के पदाधिकारी के मुताबिक, अधिकतर स्कूलों ने अंकों को जारी कर दिया है। इसके तहत स्कूल से घर की दूरी के साथ अन्य मानकों को शामिल किया गया है। ऐसी संभावना है कि जिन बच्चों के 90 से 100 के बीच में अंक होंगे, उन्हें दाखिला मिलने की अधिक संभावना है। हालांकि, जिन बच्चों को अंक कम होंगे उन्हें प्रतीक्षा सूची में रखा जा सकता है। इस बार 1700 से अधिक स्कूलों में से 1600 के करीब स्कूलों ने शिक्षा निदेशालय के नियमों का पालन किया है, जबकि 50 से अधिक स्कूलों ने नियमों का पालन नहीं किया है। 


अगले माह ईडब्ल्यूएस वर्ग को मिलेगा दाखिला का मौका
शिक्षा निदेशालय के मुताबिक, 75 फीसदी सीटों पर दाखिला प्रक्रिया के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 25 फीसदी सीटों पर दाखिला होगा। इसके लिए फरवरी के दूसरे सप्ताह में दाखिला शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इसके लिए दिल्ली सरकार की ओर से अलग से अधिसूचना जारी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed