फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nurse was dragged for 30 meters to grab a bag in Preet Vihar area

खूब लड़ी वो दिल्ली वाली नर्स: झपटमार ने 30 मीटर तक बैग संग घसीटा, फिर भी नहीं छोड़ा बदमाश; कर दी जमकर पिटाई

Sat, 10 Jun 2023 08:33 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 08:33 PM IST
सार

प्रीत विहार इलाके में बैग झपटने के लिए नर्स को 30 मीटर तक घसीटा। लोगों ने बदमाश को पीटकर पुलिस के हवाले किया।

विज्ञापन
Nurse was dragged for 30 meters to grab a bag in Preet Vihar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रीत विहार में स्कूटी सवार बदमाशों ने बैग लूटने के लिए नर्स को करीब 30 मीटर तक घसीट दिया। लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी और बैग नहीं छोड़ा। हालांकि, वह जख्मी हो गई। वहीं, राहगीरों ने आरोपी को दबोचकर जमकर पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान मधु विहार निवासी राहुल (26) के रूप में हुई है। तीन माह पूर्व ही राहुल जेल से छूटकर आया था।

विज्ञापन

अस्पताल से घर जा रही थी नर्स, तभी बदमाश ने झपटा बैग
पुलिस के मुताबिक, पूजा (28) परिवार के साथ पांडव नगर में रहकर प्रीत विहार के एक अस्पताल में नर्स का काम करती है। शुक्रवार शाम को वह ड्यूटी समाप्त कर घर की ओर जा रही थी। निर्माण विहार होते हुए वह आगे की ओर बढ़ रही थी। इसी दौरान पीछे से आए स्कूटी सवार राहुल ने पूजा से बैग छीनने का प्रयास किया। पूजा ने बैग नहीं छोड़ा तो आरोपी उसे दूर तक घसीटता हुआ ले गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा
इसके बाद शोर होने पर लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस पूजा और राहुल को नजदीकी अस्पताल ले गई। जहां दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed