{"_id":"62afbeaf9c6af47a3f788a4f","slug":"now-the-information-of-tow-vehicle-will-be-received-from-the-message-new-system-implemented-e-challan-machine-upgraded-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News : अब मैसेज से मिलेगी टो वाहन की जानकारी, नई व्यवस्था लागू, ई-चालान मशीन अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News : अब मैसेज से मिलेगी टो वाहन की जानकारी, नई व्यवस्था लागू, ई-चालान मशीन अपग्रेड
Mon, 20 Jun 2022 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 20 Jun 2022 05:56 AM IST
सार
अब दिल्ली ट्रैफिक वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर बताएगी कि आपका वाहन को कहां उठाकर ले जाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने टो अवे एप्लीकेशन बनाई है। साथ ही ई-चालान मशीन एप्लीकेशन को अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अगर ट्रैफिक पुलिस आपके वाहन को उठाकर (टो) ले जाती है तो अब आपको जगह-जगह भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए इसी सप्ताह से नई व्यवस्था को बड़े पैमाने पर लागू कर दिया गया है। अब दिल्ली ट्रैफिक वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर बताएगी कि आपका वाहन को कहां उठाकर ले जाया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने टो अवे एप्लीकेशन बनाई है। साथ ही ई-चालान मशीन एप्लीकेशन को अपग्रेड किया गया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सिस्टम को ट्रायल के तौर पर एक दिसंबर, 2021 को लागू किया गया था। इसमें मैसेज भेजकर बताया जाता था कि आपके वाहन को इस पिट (टो किए गए वाहनों को रखने की जगह) में रखा गया है। यानी पुलिस पिट लोकेशन भेजती थी। ऐसे में वाहन को पिट में पहुंचने में कई दिन लग जाते थे, जबकि वाहन कई बार सर्कल में ही होता था।
विज्ञापन
इससे वाहन मालिक दर-दर भटकते रहते थे। वे करीब पिट तो कभी सर्कल तो कभी डीसीपी ऑफिस के चक्कर लगाते रहते थे। मगर यह व्यवस्था कामयाब नहीं हो पाई थी और ये सिस्टम कुछ दिन बाद ही ठप हो गया था। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब इस सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। ई चालान मशीन को अपग्रेड किया गया है और उसमें एप्लीकेशन जोड़ी गई है।
विज्ञापन
इससे जैसे ही गलत पार्किंग में खड़े अपने वाहन को ट्रैफिक पुलिस उठाएगी तो वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज भेजकर बता देगी कि आपके वाहन को कहां से उठाया जा रहा है और कहां ले जाया जा रहा है।
मशीन के अलावा मोबाइल से भी मैसेज आएगा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वाहन को उठाने का मैसेज ई-चालान मशीन के अलावा मोबाइल से भी जाएगा। ट्रैफिक पुलिसकर्मी को अपने मोबाइल को रजिस्टर्ड कराना पड़ेगा। उसे यूजर आईडी व पासवर्ड देना होगा। उसका नंबर रजिस्टर्ड होने के बाद वह वाहन मालिक को मैसेज भेज सकता है। वाहन को उठाने वाली क्रेन चालक को मैसेज भेजने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।
चोरी की कॉल करते थे वाहन मालिक
अभी तक यह होता था कि जैसे ही ट्रैफिक पुलिस गलत पार्किंग में खड़े वाहन को उठा लेती थी। लेकिन जानकारी के अभाव में मालिक वाहन की गुमशुदगी और चोरी की शिकायत दर्ज कराते थे। कई बार आसपास के लोगों से पूछकर पता लगता था कि उसके वाहन को गलत पार्किंग में खड़ा करने के कारण पुलिस उठाकर ले गई है।