फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Now the command of Samaypur Badli depot will be in private hands

Delhi Metro : अब निजी हाथों में होगी समयपुर बादली डिपो की भी कमान, दिल्ली मेट्रो ने लिया महत्वपूर्ण फैसला

Wed, 22 Jun 2022 06:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा सर्वेश कुमार, नई दिल्ली 
सर्वेश कुमार, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 22 Jun 2022 06:20 AM IST
सार

20 मेट्रो ट्रेनों के साथ-साथ मशीनों का रखरखाव आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। अभी तक इसके रखरखाव का जिम्मा दिल्ली मेट्रो के पास था। डीएमआरसी ने इसके लिए टेंडर के बाद दो अंतरराष्ट्रीय बोली दाताओं को चुना है। साल के अंत तक इस डिपो में कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
Now the command of Samaypur Badli depot will be in private hands
समयपुर बादली डिपो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के समयपुर बादली डिपो की जिम्मेदारी निजी एजेंसी में सौंपने की तैयारी है। इसके तहत 20 मेट्रो ट्रेनों के साथ-साथ मशीनों का रखरखाव आधुनिक तकनीक से किया जाएगा। 

विज्ञापन


अभी तक इसके रखरखाव का जिम्मा दिल्ली मेट्रो के पास था। डीएमआरसी ने इसके लिए टेंडर के बाद दो अंतरराष्ट्रीय बोली दाताओं को चुना है। साल के अंत तक इस डिपो में कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने पायलट परियोजना के तौर पर दुनिया के दूसरे महानगरों में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीक आधारित रखरखाव की दिशा में पहल की है। यह दिल्ली मेट्रो की तरफ से किसी भी डिपो के लिए पहली बार की जाने वाली पहल है। इससे जनशक्ति के कुशल उपयोग के साथ साथ रखरखाव लागत में कमी आएगी। डिपो की सेवाओं की आउट सोर्सिंग के बाद वहां कार्यरत कर्मियों को मेट्रो फेज-4 परियोजनाओं के डिपो में तैनात किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों का सफर होगा सुलभ
परिचालन और डिपो के परिचालन का जिम्मा निजी एजेंसी को सौंपने के बाद येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर-समयपुर बादली के बीच मेट्रो का सफर और सुलभ हो जाएगा। किसी भी तकनीकी खराबी या येलो लाइन पर मेट्रो की आकस्मिक जरूरतों को नजदीकी डिपो से जल्द से जल्द पूरा किया जा सकेगा। 

मेट्रो की फ्रिक्वेंसी पर किसी भी बाधा के कारण सेवाएं प्रभावित न हो इस लिहाज से डिपो की उपयोगिता सर्वाधिक है। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर 49.31 किलोमीटर के दायरे में 37 स्टेशन हैं। 


यलो लाइन की अधिकतर सेवाएं हुईं आउटसोर्स
डीएमआरसी ने पिछले साल दिल्ली मेट्रो रेल अकादमी में प्रशिक्षण के बाद 70 ट्रेन ऑपरेटरों को येलो लाइन पर तैनात कर दिया था। दूसरे चरणों में कुल 153 ट्रेन ऑपरेटरों को ट्रेनिंग के बाद ड्यूटी पर लगाए जा रहे हैं। परिचालन के बाद रखरखाव और साफ सफाई सहित दूसरी संबंधित गतिविधियां भी आउटसोर्स करने से येलो लाइन की अधिकतर कार्य निजी हाथों में होगी। वित्तीय बोझ कम करने की दिशा में की जा रही इस पहल को निजीकरण की तरफ बढ़ते कदम के तौर पर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed