फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›     Now butterflies will tell the condition of air and water in the capital

दिल्ली की आबोहवा : अब तितलियां बताएंगी राजधानी में हवा-पानी का हाल, शुरू होगी गणना

Sun, 24 Oct 2021 05:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 24 Oct 2021 05:56 AM IST
सार

तितलियों की गणना से दिल्ली की आबोहवा का पता करेंगे वैज्ञानिक। यमुना बायोडायवर्सिटी पार्क में अध्ययन किया जाएगा।

विज्ञापन
  Now butterflies will tell the condition of air and water in the capital
तितली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की आबोहवा कैसी है इसका पता तितलियों के अध्ययन से किया जाएगा। इस कार्य में दिल्ली बायोडायवर्सिटी पार्क के वैज्ञानिक जुटेंगे। दरअसल वैज्ञानिक तितलियों की गणना के आधार पर यह तय करेंगे कि वायु प्रदूषण का असर जीव-जंतुओं पर कितना पड़ रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली के बायोडाइवर्सिटी पार्क में हर साल की तरह इस साल भी तितलियों की संख्या की गणना शुरू की जा रही है। बटरफ्लाई असेसमेंट वीक के तहत सभी पार्कों में 25-30 अक्तूबर तक तितलियों की गणना के साथ अध्ययन किया जाएगा। इस माध्यम से दिल्ली के प्रदूषण स्तर को मापने का भी प्रयोग किया होगा। 
विज्ञापन


बायोडाइवर्सिटी पार्क इंचार्ज फैयाज खुदसर ने बताया कि यमुना, अरावली, कालिंदी, तिलपथ वैली, नीला हौज, तुगलका बाद बायोडाइवर्सिटी पार्क में पलने वाले इन जीवों की गणना होगी। तितलिया पर्यावरण में भी अपना योगदान देती हैं। वे वायु प्रदूषण की सूचक भी है। इस कार्यक्रम में आम लोग भी सहयोगी बनेंगे। गणना का यह कार्य सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोडायवर्सिटी पार्क के वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद फैजल के अनुसार तितलियों की गणना करने के बाद पार्क में सभी पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं का अध्ययन किया जाएगा। यूनाइटेड नेशन द्वारा सस्टनेबल डेवलॉपमेंट गोल में भी यह अध्ययन सहायक होगा। दिल्ली के प्रदूषण स्तर को नापने का यह अप्रत्यक्ष साधना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed