फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Northern Nigam made a policy for shooting films

उत्तरी निगम ने फिल्मों की शूटिंग के लिए बनाई नीति

Tue, 07 Sep 2021 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Northern Nigam made a policy for shooting films
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अपने अधिकार क्षेत्र में फिल्मों की शूटिंग करने की अनुमति देने के लिए नीति बनाई है। निगम ने अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए शूटिंग की अनुमति नीति निर्धारण का फैसला लिया है। उत्तरी निगम अपने अधिकार क्षेत्र में कहीं भी शूटिंग करने के लिए प्रतिदिन न्यूनतम 75 हजार रुपये के हिसाब से फीस लेगा। इसके अलावा शूटिंग की जगह के हिसाब से कितनी फीस बढ़ानी है, यह फैसला निगम आयुक्त करेंगे।
विज्ञापन

नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) क्षेत्र में ही अभी तक फिल्म शूटिंग के लिए अनुमति देने का प्रावधान है। एनडीएमसी द्वारा प्रतिदिन 2 लाख की दर से शुल्क के भुगतान पर शूटिंग करने की अनुमति दी जाती है। ऐसे ही दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने भी फिल्म शूटिंग अनुमति नीति को स्वीकृत किया है। दक्षिणी निगम 75000 रुपये प्रतिदिन के भुगतान पर शूटिंग की अनुमति देता है।
विज्ञापन

इसी क्रम में उत्तरी निगम ने भी अपने अधिकार क्षेत्र में शूटिंग करने के लिए नीति बनाने का निर्णय लिया। स्थायी समिति ने निगम आयुक्त की सहमति से हाल ही में प्रस्ताव पास किया है। व्यापार की सुगमता वाली इस राष्ट्रीय नीति को सदन की बैठक में पास कर जल्द ही अधिकार क्षेत्र में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के कारण बदलीं संभावनाएं
उत्तरी निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष जोगी राम जैन ने बताया कि कोरोना महामारी काल में देखा गया है कि तेजी से ओटीटी प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ी है और टीवी सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज इत्यादि की पहले से अधिक शूटिंग हो रही है। दिल्ली प्राकृतिक परिस्थितियों और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों वाले शहरों में से एक है। उत्तरी निगम में ऐतिहासिक महत्व के कई स्थल हैं, जहां फिल्मों की शूटिंग हो सकती है।
उत्तरी निगम क्षेत्र में होती रही है शूटिंग
बॉलीवुड की कई वेब सीरीज और फिल्मों में उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न जगहें दिखाई गई हैं। टाउन हॉल, लाल किला और उसके आसपास अजमल खां पार्क, आजाद पार्क, दिल्ली गेट, दरियागंज और चांदनी चौक इत्यादि में शूटिंग होती रही है। लेकिन निगम अधिकार क्षेत्र में अब कहीं भी शूटिंग करने के लिए निगम से अनुमति लेनी होगी।

बातचीत के बाद तय की गई फीस
जोगीराम जैन ने बताया कि शूटिंग की अनुमति देने के लिए कितनी फीस ली जाए, इसके लिए कई प्रोडक्शन हाउसों और उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। इसके बाद ही न्यूनतम
फीस का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed