{"_id":"61de0eb2a4ed28668a39a571","slug":"north-delhi-municipal-corporation-will-present-the-budget-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीडी : उत्तरी दिल्ली नगर निगम आज पेश करेगा बजट, पूर्वी में होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीडी : उत्तरी दिल्ली नगर निगम आज पेश करेगा बजट, पूर्वी में होगी चर्चा
Wed, 12 Jan 2022 04:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 12 Jan 2022 04:41 AM IST
सार
कोरोना के कारण दो निगमों के सदन की बैठक वर्चुअल होगी।
विज्ञापन
delhi mcd
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना में बढ़ोतरी के कारण बुधवार को दो निगमों के सदन की बैठक वर्चुअल होगी। बैठकों में महापौर, उपमहापौर, सदन के नेता, विपक्ष के नेता, स्थायी समिति के अध्यक्ष एवं आयुक्त एवं कुछ वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे, जबकि तमाम पार्षद एवं अधिकारी वर्चुवल तौर पर शिरकत करेंगे। उत्तरी निगम का बजट पेश किया जाएगा, वहीं पूर्वी निगम में बजट पर चर्चा होगी।
विज्ञापन
तीनों निगमों ने इस साल अप्रैल में होने वाले चुनावों के मद्देनजर एक माह पहले ही बजट पास करने की प्रक्रिया शुरू की है, लेकिन दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कोरोना में बढ़ोतरी के कारण उनकी बजट पास करने की प्रक्रिया रुक गई थी। इस कारण अब निगमों ने सदन की बैठक वर्चुअल करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
इस कड़ी में उत्तरी और पूर्वी निगम के सदन की बैठक बुधवार को होगी। दोनों निगमों ने पार्षदों एवं अधिकारियों को बैठक में शामिल होने के लिए लिंक भेज दिया है। महापौर निगम के मुख्यालय स्थित सभागार में पहले की तरह बैठक का संचालन करेंगे। उत्तरी निगम के सदन की बैठक में स्थायी समिति के अध्यक्ष जोगीराम बजट पेश करेंगे, जबकि पूर्वी निगम के सदन की बैठक में विपक्ष के नेता मनोज त्यागी बजट प्रस्ताव पर विचार व्यक्त करेंगे।
विज्ञापन