फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Non-bailable warrants issued against Harmeet and Harpreet

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या का मामला : हरमीत और हरप्रीत के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Sat, 18 Sep 2021 02:01 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Sat, 18 Sep 2021 02:01 AM IST
सार

पुलिस को अब तक पता नहीं लगा है कि त्रिलोचन सिंह की हत्या क्यों की गई है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपियों हरमीत व हरप्रीत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं।

विज्ञापन
Non-bailable warrants issued against Harmeet and Harpreet
त्रिलोचन सिंह वजीर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता त्रिलोचन सिंह वजीर की हत्या की साजिश में शामिल दो आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन साजिश का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को अब तक पता नहीं लगा है कि त्रिलोचन सिंह की हत्या क्यों की गई है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस ने फरार आरोपियों हरमीत व हरप्रीत के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी करा लिए हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपियों के देश छोड़कर भागने की आशंका है। इसलिए उनके खिलाफ लुक आउट कॉर्नर (एलओसी) नोटिस जारी किया गया है। सभी एयरपोर्ट पर इसकी सूचना भेजी गई है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बलवीर सिंह बिल्ला से पूछताछ में कोई खास बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन


उसने त्रिलोचन सिंह की हत्या की साजिश में शामिल होने की बात कबूल की है। उसने भी यही बताया है कि हरप्रीत की त्रिलोचन की पुरानी रंजिश थी। वर्ष 1983 में हरप्रीत के मामा की हत्या की गई थी। इस वारदात में त्रिलोचन सिंह का नाम सामने आया था। हो सकता है कि हरप्रीत ने इसी रंजिश में त्रिलोचन की हत्या की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के अधिकारियों का कहना है कि त्रिलोचन सिंह को दो-तीन हजार करोड़ रुपये का कॉन्ट्रेक्ट मिलता था। ऐसे में हो सकता कि कारोबारी रंजिश के कारण ही किसी ने सुपारी देकर त्रिलोचन सिंह की हत्या कराई हो। अपराध शाखा के इंस्पेक्टर विजय समारिया की देखरेख में छह से ज्यादा टीमें हरप्रीत व हरमीत को पकड़ने के लिए जम्मू व दिल्ली में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed