फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Noida Police raids Delhi in Noida hawala case crores of rupees recovered many people arrested

Noida: नोएडा हवाला केस में पुलिस की दिल्ली में ताबड़तोड़ छापेमारी, करोड़ों रुपये बरामद, कई लोग गिरफ्तार

Sat, 12 Nov 2022 02:35 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 12 Nov 2022 02:35 PM IST
सार

रेड के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है इसमें पुलिस ने पुरानी दिल्ली में छापेमारी करते हुए 96 लाख रुपए बरामद किए और साथ ही 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Noida Police raids Delhi in Noida hawala case crores of rupees recovered many people arrested
पकड़ी गई कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में हवाला का पैसा लगातार बरामद किया जा रहा है। शुक्रवार को बरामद हवाला के पैसे में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आज दिल्ली के कई इलाकों में छापेमारी की। रेड के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है इसमें पुलिस ने पुरानी दिल्ली में छापेमारी करते हुए 96 लाख रुपए बरामद किए और साथ ही 3 लोगों को भी हिरासत में लिया है। यूपी एटीएस, इनकम टैक्स और नोएडा पुलिस के लगातार एक्शन के बाद अब तक 3 करोड़ 64 लाख कैश बरामद किया जा चुका है। 

विज्ञापन


सूरत के व्यापारी से लाया गया पैसा नोएडा के कारोबारी के पास हवाला के जरिए पहुंचा था। इसमें 20 रुपए के नोट का नंबर बताकर पैसा देने का प्लान था। इस मामले में एटीएस ने भी जांच शुरू की है। वहीं इनकम टैक्स विभाग भी लगातार पकड़े गए आरोपियों से पैसे का सोर्स पता करने में जुटा है। नोएडा पुलिस के एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया है कि पकड़े गए आठ आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ में एक आरोपी ने कुछ ठिकानों के पते बताए थे। 

विज्ञापन


सूचना पर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई की और 96 लाख रुपए की रकम बरामद की है। साथ ही 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि नोएडा में पकड़े गए पैसों के तार दिल्ली समेत कई जगहों से जुड़े हुए हैं। इसीलिए पुलिस लगातार कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में ATS इनकम टैक्स विभाग और नोएडा पुलिस जांच में जुटी हुई है। साथ ही अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, 3 को हिरासत में लिया गया है। दिल्ली से हिरासत में लिए गए हवाला कारोबारियों से फिलहाल इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम पूछताछ कर रही है। 

 

इससे पहले सेक्टर 55 में डील करने के लिए आए आठ हवाला कारोबारियों को कोतवाली सेक्टर 58 पुलिस ने बृहस्पतिवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध कार से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के पास से करीब 2 करोड़ रुपए की बरामदगी की गई है।इधर नोएडा हवाला प्रकरण मे गाजियाबाद में भी इनकम टैक्स विभाग द्वारा पांच करोड़ पकड़े जाने की सूचना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed