{"_id":"69caf88b63ad1f9f72022feb","slug":"no-longer-open-market-every-government-procurement-deal-will-now-be-finalized-through-gem-bringing-domestic-an-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: अब बाजार नहीं, जेम से तय होगा हर सरकारी खरीद का सौदा, देसी-विदेशी सप्लायर एक मंच पर होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: अब बाजार नहीं, जेम से तय होगा हर सरकारी खरीद का सौदा, देसी-विदेशी सप्लायर एक मंच पर होंगे
Tue, 31 Mar 2026 06:02 AM IST
Digvijay Singh
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 06:02 AM IST
सार
दिल्ली सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को और पारदर्शी और तेज बनाने के लिए जेम पोर्टल पर नई सुविधाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों से कहा गया है कि वे इनका पूरा उपयोग करें और खरीद जेम के जरिए ही करें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
- फोटो : Delhi Assembly
विस्तार
दिल्ली सरकार ने सरकारी खरीद प्रक्रिया को और पारदर्शी और तेज बनाने के लिए जेम पोर्टल पर नई सुविधाएं लागू करने के निर्देश दिए हैं। सभी विभागों से कहा गया है कि वे इनका पूरा उपयोग करें और खरीद जेम के जरिए ही करें। इसके साथ ही हाल ही में शुरू की गई दो नई सुविधाओं, रेट कॉन्ट्रैक्ट (आरसी) और ग्लोबल टेंडर एनक्वायरी (जीटीई) को अपनाने का भी सुझाव दिया है। वित्त विभाग के मुताबिक, सामान्य वित्तीय नियम 2017 के तहत जिन वस्तुओं और सेवाओं की उपलब्धता जेम पर है, उनकी खरीद इसी प्लेटफॉर्म से करना अनिवार्य है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभागों को निर्देश दिया गया है कि वे 100 फीसदी खरीद जेम के जरिए ही करें।
विज्ञापन
क्या होगा फायदा :
जेम पर नई शुरू हुई रेट कॉन्ट्रैक्ट सुविधा के जरिए सरकारी विभाग जरूरी व नियमित इस्तेमाल होने वाले सामान को पहले से तय दरों पर लंबे समय के लिए खरीद सकेंगे। इससे कीमतों में स्थिरता आएगी, पारदर्शिता बढ़ेगी और खरीद प्रक्रिया में लगने वाला समय कम होगा। जबकि, ग्लोबल टेंडर एनक्वायरी मॉड्यूल के जरिए अब अंतरराष्ट्रीय सप्लायर्स भी सरकारी खरीद प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
सभी विभागों को भेजी एडवाइजरी :
वित्त विभाग ने सभी विभागों से कहा कि वे इन नई सुविधाओं का अधिकतम उपयोग करें और जहां लागू हो, वहां इन्हें अपनाएं। साथ ही जरूरत पड़ने पर प्रशिक्षण और सहायता के लिए जेम के नोडल अधिकारी से संपर्क करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन