{"_id":"61310f9a8ebc3e17096d1a21","slug":"no-headache-for-more-luggage-at-airport-send-any-corner-of-country-facility-started-at-terminal-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: एयरपोर्ट पर अधिक सामान अब नहीं बनेगा सिरदर्द, देश के किसी भी कोने में पहुंचा सकेंगे, टर्मिनल तीन पर सुविधा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: एयरपोर्ट पर अधिक सामान अब नहीं बनेगा सिरदर्द, देश के किसी भी कोने में पहुंचा सकेंगे, टर्मिनल तीन पर सुविधा शुरू
Thu, 02 Sep 2021 11:23 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Thu, 02 Sep 2021 11:23 PM IST
सार
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने गुरुवार को कहा कि इस सुविधा का फायदा लेने के यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर अपने बैग को लेकर अवास एक्सेस काउंटर पर जाना होगा।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर एक नई सर्विस शुरू की गई है, जिसके तहत घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्री अपने अतिरिक्त सामान को देश के किसी भी हिस्से में पहुंचा सकते हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए काफी लाभकारी होगी जो यात्रा करने के लिए क्षमता से अधिक सामान लेकर एयरपोर्ट पहुंचते हैं।
विज्ञापन
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने गुरुवार को कहा कि इस सुविधा का फायदा लेने के यात्रियों को एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर अपने बैग को लेकर अवास एक्सेस काउंटर पर जाना होगा। यात्री अपने सामान को वहां बुक करें। यात्रियों के पास सड़क और हवाई दोनों रास्तों से अपना सामान पहुंचाने की सुविधा होगी। यह सुविधा एक कंपनी गति के जरिए चलाई जा रही है। इससे 72 घंटे के भीतर यात्री का सामान हवाई रास्ते के जरिए उनके स्थान पर पहुंच सकेगा।
विज्ञापन
डायल की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई शख्स सड़क मार्ग के जरिए अपना सामान डिलिवर कराता है तो बुकिंग के चार से सात दिनों के भीतर उसका सामान डिलिवर हो जाएगा। बुक किए गए सामान का बीमा कंपनी इंश्योरेंस करेगी। डायल ने कहा कि यह सर्विस उन लोगों के लिए फायदेमंद साबित होगी जो बहुत ज्यादा सामान के साथ यात्रा करने के लिए आते या फिर उन वरिष्ठ नागरिकों को लिए जिन्हें अपना सामान एक जगह से दूसरी जगह ले लाने ले जाने में परेशानी होती है।
विज्ञापन