फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   No death from corona for the fourth time in the month, but cases of infection increased

माह में चौथी बार कोरोना से मौत नहीं, पर संक्रमण के केस बढ़े

Fri, 26 Feb 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
No death from corona for the fourth time in the month, but cases of infection increased
नई दिल्ली। राजधानी में फरवरी माह में ऐसा चौथी बार है जब कोरोना संक्रमण से मौत नहीं हुई। बृहस्पतिवार को कोरोना के 220 नए केस मिले।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से संक्रमण के मामलों में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को करीब 29 दिन बाद 200 से ज्यादा मरीज मिले हैैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 638593 हो गई है। इनमें से 626519 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10,905 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में पिछले तीन दिन से सक्रिय मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। फिलहाल संक्रमण के 1169 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 412 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में 536 रोगियों का इलाज चल रहा है। कोविड-19 केंद्रों में महज 1 मरीज भर्ती है। कोरोना से कुल संक्रमण दर घटकर 5.24 फीसदी हो गई है, जबकि मृत्युदर 1.71 प्रतिशत है। राजधानी में अब तक 1 करोड़ 21 लाख 92 हजार लोगों की जांच की जा चुकी है। बीते 24 घंटो में कुल 63,998 जांच हुई। इनमें 41,260 आरटी-पीसीआर और 22,738 एंटीजन किट से हुई। कंटेनमेंट जोन घटकर 550 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed