{"_id":"612250af8ebc3e5fa078507d","slug":"no-death-due-to-corona-in-delhi-for-the-third-consecutive-day-24-new-infected-found-in-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहत: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 24 घंटे में मिले 24 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से नहीं हुई कोई मौत, 24 घंटे में मिले 24 नए संक्रमित
Sun, 22 Aug 2021 06:57 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:57 PM IST
सार
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 56 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। दिल्ली में लगातार तीसरे दिन कोरोना से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी को लेकर राहत की खबर है कि दिल्ली में लगातार तीसरे दिन रविवार को एक भी मौत दर्ज नहीं हुई है। बीते डेढ़ साल में ऐसा पहली बार है जब 72 घंटे के दौरान राजधानी में किसी मरीज की मौत कोरोना संक्रमण के चलते नहीं हुई है।
रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक दिन में 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 56 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया। पिछले एक दिन में 53624 सैंपल की जांच हुई थी और इनमें से केवल 0.04 फीसदी ही संक्रमित पाए गए।
फिलहाल राजधानी में कोरोना संक्रमण के चलते 25079 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 398 हो गई है, जो कि इस पूरे साल में सबसे कम है, इनमें से 129 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.27 फीसदी दर्ज की गई है। इनके अलावा अगर रिकवरी दर की बात करें तो 98.22 फीसदी है।
विज्ञापन
राजधानी में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 14,37,317 हो चुके हैं जिनमें से 14,11,840 मरीज अब तक ठीक भी हुए हैं। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 38288 सैंपल की जांच आरटी पीसीआर के जरिए की गई है। इतना ही नहीं नए मामले कम होने के चलते अब कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 236 रह गई है।

इनके अलावा सक्रिय मरीजों की बात करें तो अभी अस्पतालों में 242 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हैं। हालांकि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की हालत इसमें और भी ज्यादा गंभीर है क्योंकि यहां गैर कोविड मरीजों के चलते अस्पताल भरे हुए हैं