फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nine year old girl kidnapped to sell, two arrested

बेचने के लिए नौ साल की बच्ची अगवा, दो गिरफ्तार

Thu, 22 Apr 2021 01:07 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Nine year old girl kidnapped to sell, two arrested
नई दिल्ली। ख्याला इलाके से यूपी में फतेहपुर के गांव रायपुर मौरी निवासी फूल कुमारी ने अपने साथी पुकार के साथ नौ साल की बच्ची को बेचने के इरादे से अगवा कर लिया। वह बच्ची के लिए ग्राहक तलाश ही रही थी कि पुलिस को वारदात की सीसीटीवी फुटेज मिल गई। इसके बाद फतेहपुर के उसके गांव में दबिश देकर बच्ची को सकुशल मुक्त करा लिया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि विष्णु गार्डन निवासी श्वेता देवी ने 17 अप्रैल को ख्याला थाने में अपनी 9 साल की बेटी के अगवा होनेे की शिकायत दी। थाना प्रभारी गुरसेवक सिंह ने नेतृत्व में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। इसमें पड़ोस के घर में किराए पर रहने वाले पुकार और फूल कुमारी बच्ची को ऑटो में लेकर जाते दिखे। पुकार को पता नहीं था कि वारदात सीसीटीवी में कैद है। वह अपने घर आकर रहने लगा।
विज्ञापन

पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुकार ने बताया कि उसके साथ किराए पर रहने वाली फूल कुमारी ने बच्ची को बेचने के इरादे से अगवा किया है। इसके बाद पुलिस ने रायपुर मौरी से बच्ची को बरामद कर फूल कुमारी को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल कुमार ने पूछताछ में कहा कि उसे पैसों की जरूरत थी। उसने देखा कि मां के फैक्टरी जाने के बाद बच्ची घर में अकेली रहती है। उसने पुकार को साजिश में शामिल किया। 16 अप्रैल को दोनों बच्ची को ऑटो में बिठाकर आनंद विहार रेलवे स्टेशन ले गए। वहां से महिला बच्ची को अपने साथ गांव ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed