फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Nigerian woman creates ruckus in jail, injures worker

नाईजीरियाई महिला ने जेल में किया हंगामा, कर्मी को किया घायल

Thu, 23 Sep 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Nigerian woman creates ruckus in jail, injures worker
नई दिल्ली। राजधानी की तिहाड़ जेल में मंगलवार को एक विदेशी महिला कैदी ने जमकर बवाल काटा। महिला जेल कर्मियों ने आरोपी नाईजीरियाई महिला को काबू करने का प्रयास किया तो उसने धारदार हथियार से एक महिला कर्मी को जख्मी कर दिया। बाद में किसी तरह उसे काबू किया गया। घायल जेलकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

दरअसल सारा विवाद जेल में कपड़े सुखाने वाली रस्सियां हटाने को लेकर हुआ। रस्सियों को गलत इस्तेमाल न हो, इसके लिए प्रशासन जेल से कपड़े सुखाने वाली रस्सियों को हटा रहा था। इसी बात पर महिला कैदी भड़क गई और हंगामा किया। जेल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन

जेल सूत्रों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से जेल में लगातार हंगामा चल रहा है। कैदी एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इसे लेकर जेल प्रशासन काफी सतर्क हो गया है। जांच के दौरान जेल प्रशासन को पता चला कि महिला कैदी कपड़े सुखाने के लिए रस्सियों का इस्तेमाल कर रही हैं। ऐसे में इन रस्सियों के गलत इस्तेमाल की आशंका को देखते हुए मंगलवार को प्रशासन ने रस्सियों को खुलवाना शुरू कर दिया। वहां कपड़े सुखा रही नाईजीरियाई महिला ने इसका विरोध किया और वह महिला जेलकर्मी से झगड़ा करने लगी। कहासुनी में उसने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान उसने अपने पास से एक धारदार प्लेटनुमा वस्तु निकाली और महिला कर्मी को मार दी। बाकी अन्य कर्मियों ने किसी तरह उसे काबू किया। बाद में उसे अलग सेल में बंद किया गया। इस बात की पड़ताल की जा रही है कि इस महिला के पास यह धारदार हथियार कहां से आया। तलाशी अभियान के दौरान टीम को यह क्यों नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed