Hindi News
›
Delhi
›
Nigerian was living even after visa expiry, arrested
{"_id":"613cbdf78ebc3e847778faad","slug":"nigerian-was-living-even-after-visa-expiry-arrested-ashram-news-noi603950152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा समाप्ति के बाद भी रह रहा था नाइजीरियन, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीजा समाप्ति के बाद भी रह रहा था नाइजीरियन, गिरफ्तार
नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरिया के नागरिक को मोहन गार्डन थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।
- फोटो : Ashram
Link Copied
नई दिल्ली। मोहन गार्डन थाना पुलिस ने अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे एक नाइजीरियन हाइसेंट (38) को गिरफ्तार किया है। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी यहां रह रहा था। पुलिस ने मकान मालिक के खिलाफ भी सरकारी आदेश के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। पुलिस नाइजीरियन को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया में जुटी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि काफी संख्या में अफ्रीकी नागरिक मोहन गार्डन और उत्तम नगर में रहते हैं। वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी अफ्रीकी नागरिक यहां रह रहे हैं। कई अफ्रीकी नागरिक मादक पदार्थों की तस्करी और साइबर ठगों के मामलों में संलिप्त पाए गए हैं। पुलिस ने बुधवार को सोम बाजार में आए नाइजीरियन को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। पुलिस ने उससे पासपोर्ट और वीजा दिखाने के लिए कहा, लेकिन वह पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियन उत्तम नगर के ओम विहार में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।