{"_id":"6918a14ef3fd9202d206494b","slug":"newlywed-dies-under-suspicious-circumstances-body-found-hanging-ashram-news-c-340-1-del1004-112647-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: नवविवाहित की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: नवविवाहित की संदिग्ध हालत में मौत, फंदे से लटका मिला शव
विज्ञापन
-महिला का पति दस दिन के बच्चे को लेकर फरार, कृष्णा नगर इलाके की घटना, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्वी दिल्ली। कृष्णा नगर स्थित शंकर इलाके में एक नवविवाहित महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पुलिस को उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। बताया जा रहा है कि महिला की एक वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उनके पास दस दिन का बच्चा भी था, जिसे महिला का पति लेकर फरार चल रहा है। पुलिस ने शनिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजन को सौंप दिया है। वहीं, मामले की जांच के लिए स्थानीय एसडीएम को सौंप को दी गई है।
पुलिस के मुताबिक, नवविवाहिता पूजा (37) के पिता प्रेमचंद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक साल पहले शंकर नगर निवासी उमेश दिवान से की थी। पूजा का पति उससे गाड़ी और सोने की चेन की मांग करता था। ससुराल वाले भी पूजा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 8 बजे उमेश ने फोन कर कहा कि पूजा फांसी लगाने की बात कह रही है। उसके बाद अचानक से उसने फोन काट दिया। जब मैंने उसे दोबारा फोन मिलाया, तो उसने कहा कि मैं बाहर हूं, घर पर पुलिस आई हुई है। उसके कुछ ही देर बाद पुलिस से पूजा की खुदकुशी की खबर मिलती है। पिता का आरोप है कि पूजा के ससुराल वाले ने ही पूजा की हत्या की है।