फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Newly appointed police commissioner Balaji Srivastava on a surprise night checking in Delhi

दिल्ली: रात में सड़कों पर निकले नए पुलिस कमिश्नर, राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Sun, 04 Jul 2021 02:58 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 04 Jul 2021 02:58 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद बालाजी श्रीवास्तव शनिवार रात राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले। उन्होंने नाके पर तैनात, पैट्रोलिंग ड्यूटी में शामिल और पुलिस स्टेशनों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से बातचीत की।
 

विज्ञापन
Newly appointed police commissioner Balaji Srivastava on a surprise night checking in Delhi
जायजा लेते पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस के नए आयुक्त का पदभार संभालते ही बालाजी श्रीवास्तव राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए शनिवार रात में निरीक्षण के लिए सड़कों पर निकल गए। इस दौरान उन्होंने नाके पर तैनात, पैट्रोलिंग ड्यूटी में शामिल और पुलिस स्टेशनों पर ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों से बातचीत की।

विज्ञापन


सबसे पहले वह लाल किला गए और वहां से निकलकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे जहां कृषि कानूनों के विरोध में पिछले सात महीनों से किसानों का आंदोलन चल रहा है। यहां श्रीवास्तव ने मंडावली थाने की इंस्पेक्टर प्रेमलता और अन्य अफसरों से मुलाकात की व गणतंत्र दिवस के दिए ट्रैक्टर रैली के दौरान उपद्रवियों को अक्षरधाम की तरफ जाने से रोकने पर उनकी सराहना की।
विज्ञापन


वे आरके पुरम, साउथ कैंपस और दरियागंज पुलिस स्टेशन भी पहुंचे। यहां उन्होंने शिकायत दर्ज कराने आए लोगों से भी बातचीत की और उन्हें हाल ही में लॉन्च हुए इंटिग्रेटेड कंप्लेन मॉनिटरिंग सिस्टम (आईसीएमएस) की सुविधा के बारे में जानकारी दी। उन्हें बताया कि वे कैसे बिना थाने आए दिल्ली पुलिस की वेबसाइट पर जाकर ई-शिकायत दर्ज करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीवास्तव ने आईसीएमएस के माध्यम से काम करने के लिए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों को ट्रेनिंग देने और लोगों के बीच यूट्यूब ट्यूटोरियल के माध्यम से इस सुविधा के प्रयोग को लेकर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed