{"_id":"688cd476f16d728c79031abd","slug":"new-session-started-with-fun-in-du-ashram-news-c-340-1-del1004-99629-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: डीयू में मस्ती के साथ हुआ नए सत्र का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: डीयू में मस्ती के साथ हुआ नए सत्र का आगाज
विज्ञापन
पहले दिन कॉलेजों में नए विद्यार्थियों का गर्मजोशी से किया गया स्वागत
सीनियर्स के दोस्ताना व्यवहार ने फ्रेशर्स की झिझक को दूर कर दिया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीयू में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का आगाज शुक्रवार को मस्ती के साथ हुआ। सत्र के पहले दिन ही कॉलेज विद्यार्थियों से गुलजार हो गए। हालांकि विद्यार्थियों की संख्या थोड़ी कम रही। कुछ कॉलेजों में ओरिएंटेशन कार्यक्रम सोमवार को होने हैं इसलिए वहां कक्षाएं सोमवार से शुरू होंगी। कॉलेजों ने नए विद्यार्थियों का स्वागत अलग-अलग तरह से किया। कहीं कॉलेज छात्रसंघ ने उनका स्वागत तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, कलम और डायरी भेंट करके किया।
कॉलेजों में विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ पहुंचे जहां मस्ती भरा माहौल देखकर उनका पहले दिन का डर दूर हो गया। सीनियर्स के दोस्ताना व्यवहार ने फ्रेशर्स की झिझक को दूर कर दिया। विद्यार्थियों का पहला दिन सेल्फी लेने, नए दोस्त बनाने, कॉलेज का टूर करने, शिक्षकों से परिचय में बीत गया। कैंपस में रैगिंग को लेकर काफी सख्ती नजर आई। कॉलेजों में बिना आईकार्ड के एंट्री नहीं थी तो कई कॉलेजों के बाहर पुलिस की भी तैनाती देखने को मिली। पूरा दिन मस्ती की पाठशाला कॉलेजों में चलती रही। खासकर कैंटीन के बाहर काफी रौनक देखने को मिली।
पहला दिन मस्ती और ओरिएंटेशन के नाम रहा
नए सत्र का पहला दिन कई कॉलेजों मेें ओरिएंटेशन के नाम रहा। मिरांडा हाउस कॉलेज में छात्राओं का स्वागत रंगोली से हुआ। कुछ जगह पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कॉलेज के संबंध में जानकारी दी गई। ओरिएंटेशन के बाद कॉलेज के माहौल, कक्षाओं व शिक्षकों से भी परिचित कराया गया। पहले दिन ही कुछ जगह टाइम टेबल भी दे दिए गए। वहीं जिन कॉलेजों में सत्र की शुरुआत से पहले ही ओरिएंटेशन हो गए वहां पहले दिन ही कक्षाएं लगनी शुरू हो गईं। मिरांडा हाउस कॉलेज की प्राचार्य प्रो विजयलक्ष्मी नंदा ने बताया कि 30 और 31 जुलाई को दीक्षा आरंभ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें छात्राओं व अभिभावकों को परिसर का टूर कराया गया। इसके साथ ही उन्हें नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक प्रोग्राम की जानकारी दी गई। पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए पौधा लगाओ अभियान भी चलाया। इसे उन्हें घर में लगाने को कहा गया। कॉलेज में सबसे पहले पहुंची छात्रा को द मिरांडा क्रॉनिकल डॉटर्स ऑफ इंडिपेंडेंस पुस्तक दी गई। किरोड़ीमल काॅलेज के प्राचार्य प्रो दिनेश खट्टर ने बताया कि अब हमारा शनिवार शाम को ओरिएंटेशन कार्यक्रम होगा। इसमें उन्हें कॉलेज से परिचित कराया जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज आकर डर हुआ दूर
बुलंदशहर निवासी कुमारी नंदिनी सिंह का दाखिला रामजस कॉलेज में हुआ है। वह कॉलेज अपनी मां रश्मि सिंह के साथ पहुंची। नंदिनी ने बताया कि पहले दिन को लेकर थोड़ा डर था और साथ में नर्वस थी लेकिन कॉलेज आकर जिस तरह से सीनियर और शिक्षकों से परिचय हुआ उससे पहले दिन का डर पूरी तरह से दूर हो गया। यहां आकर नहीं लगा कि घर से दूर आकर रहना होगा। मां रश्मि सिंह ने कहा कि कॉलेज में दाखिला तो हो गया लेकिन अब पीजी ढूंढ रहे हैं। कॉलेज में बताया गया है कि इस साल हॉस्टल में दाखिला नहीं होगा इसलिए ऐसा पीजी देख रहे हैं जहां बेटी सुरक्षित रहे। रामजस कॉलेज में दाखिला लेने वाली रिया ने कहा कि कॉलेज का अलग ही माहौल देखने को मिला। कैंटीन गए और दोस्त बनाए। लगा ही नहीं कि किसी अलग माहौल में है। दिल्ली की नव्या ने कहा कि पहले दिन ही काफी दोस्ताना माहौल मिल गया।
चुनावी माहौल देखने को मिला
नए विद्यार्थियों की रौनक से छात्रसंघ चुनावी माहौल कैंपस में देखने को मिला। कई संगठनों के टिकट के दावेदार अपने लाव लश्कर के साथ कैंपस में नजर आए। इस दौरान वह बड़ी-बड़ी गाडिय़ों से लुभाते रहे। इस दौरान कैंपस में जाम की भी स्थिति रही।
वेलकम अभियान के माध्यम से की सहायता
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक सत्र 2025-26 की शुरुआत के पहले दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने वेलकम फ्रेशर्स अभियान के माध्यम से विभिन्न कॉलजों में नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर, कलम और डायरी भेंट कर स्वागत किया। सहायता के लिए एबीवीपी द्वारा वेलकम फ्रेशर्स अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसरों में हेल्प डेस्क लगाकर प्रवेश, पाठ्यक्रम, हॉस्टल, और अन्य आवश्यक जानकारियों में मार्गदर्शन किया।