फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   new police commissioner balaji srivastava reached red fort and ghazipur border check security

दिल्ली: लालकिला व गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव, लिया सुरक्षा का जायजा

Sun, 04 Jul 2021 08:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 04 Jul 2021 08:24 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने आरके पुरम, साउथ कैंपस और दरियागंज थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराने आए आम लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियां सुनी। 

विज्ञापन
new police commissioner balaji srivastava reached red fort and ghazipur border check security
सुरक्षा जायजा लेते पुलिस कमिश्नर बालाजी श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने शनिवार रात को कई थानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ रात को गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। गश्त के दौरान उन्होंने पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों से बात की और थानों में मौजूद लोगों की परेशानियां सुनी। बताया जा रहा है कि उन्होंने ने रात में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाया। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार नए पुलिस आयुक्त बालाजी श्रीवास्तव ने आरके पुरम, साउथ कैंपस और दरियागंज थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराने आए आम लोगों से बातचीत की और उनकी परेशानियां सुनी। 
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने उन्हें इंटीग्रेटेड कंप्लेंड मॉनिटरिंग सिस्टम ओर दिल्ली पुलिस की वेबसाइट के बारे में जानकारी दी कि घर बैठे भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। अब शिकायत दर्ज कराने के लिए थाने आने की जरुरत नहीं है। इसके बाद पुलिस आयुक्त ने लालकिला व गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने मंडावली थाने में रात की ड्यूटी कर रही इंस्पेक्टर प्रेमलता से बात कर उनका हौंसला बढ़ाया। इंस्पेक्टर प्रेमलता ने 26 जनवरी को किसानों के टैक्टर परेड के दौरान अकेले के दम पर किसानों से एक समूह को रास्ता बदलने को मजबूर कर दिया था। 

दिल्ली पुलिस प्रवक्ता कार्यालय के अनुसार नए पुलिस आयुक्त ने आईसीएमएस और व्यवहार कौशल पर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण पर जोर दिया। यू-ट्यूब ट्यूटोरियल के माध्यम से दिल्ली पुलिस की शिकायत ई-फाइलिंग सुविधाओं को जनता के बीच अधिक लोकप्रिय बनाने को कहा। 


दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी अनिल मित्तल ने बताया कि पुलिस आयुक्त ने जिला उपायुक्त की ओर से पुलिसकर्मियों के परिवार के लिए उठाए जा रहे कल्याणकारी उपाय व रात्रि गश्त करने वाले कर्मचारियों के कामकाज के तरीके के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed