{"_id":"61f0155d162c8c4ed351a029","slug":"new-delhi1643124061","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: परिणाम जारी होने की अटकलों को बताया गलत","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सीबीएसई: परिणाम जारी होने की अटकलों को बताया गलत
विज्ञापन
सीबीएसई: परिणाम जारी होने की अटकलों को बताया गलत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली, 24 जनवरी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 12वीं परीक्षा के परिणाम वाली अधिसूचना को गलत बताया है। अधिसूचना में दावा किया गया था कि परिणाम को 25 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसके तहत छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर लॉगिन आईडी और पासवर्ड से अपने परिणाम को देख सकेंगे। हालांकि, इसे लेकर बोर्ड की ओर से गलत बताया गया है और कहा गया है कि जल्द ही परिणाम घोषित होगा।
गौरतलब है कि सीबीएसई की ओर से 10वीं और 12वीं परीक्षा के पहले टर्म के परिणाम को केवल स्कोर के आधार पर जारी किया जाएगा। इसमें किसी भी छात्र के लिए पास, कंपार्टमेंट या फिर एसेंशियल रिपीट(ईआर) नहीं लिखा होगा। छात्रों की सुविधा को देखते हुए परीक्षा परिणाम को सरकारी वेबसाइट डिजिलॉकर पर भी जारी किया जाएगा। कक्षा दसवीं के परीक्षा को 30 नवंबर से लेकर 11 दिसंबर तक आयोजित किया गया था। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा एक दिसंबर से लेकर 22 दिसंबर तक आयोजित हुई थी।
---------
किशन कुमार
विज्ञापन