{"_id":"61e64d79fe246f14a55ec413","slug":"new-delhi1642483065","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के मंदिर में हैवान: जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की छह टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के मंदिर में हैवान: जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी की तलाश में जुटीं पुलिस की छह टीमें
Tue, 18 Jan 2022 10:47 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 10:47 AM IST
सार
जेएनयू में छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी उसका मोबाइल छीन कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस वारदात के बाद जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जेएनयू में छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश का सोमवार रात को सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार होते समय आरोपी छात्रा का मोबाइल छीन कर ले गया। वसंत कुंज (नॉर्थ) थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी का कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। इस वारदात के बाद जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं जेएनयू में एक और छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी
दक्षिण पश्चिमी जिला डीसीपी गौरव शर्मा ने बताया था कि जेएनयू से रात करीब 12:45 बजे इस बाबत सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। डीसीपी ने बताया कि 17 व 18 जनवरी की रात करीबन 11:45 बजे जेएनयू से पीएचडी कर रही छात्रा ईस्ट गेट के पास कैंपस में घूम रही थी। उसी समय वहां बाइक पर एक लड़का आया और छात्रा को छेड़छाड़ करने लगा।
विज्ञापन
छह से ज्यादा टीमें दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं
आरोपी ने छात्रा को झाड़ियों में खींच कर दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार छात्रा ने अपनी शिकायत में यह भी कहा है कि आरोपी उसका मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी अकेला था। जेएनयू की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। आरोपी को तलाश करने के लिए छह से ज्यादा टीमें दिल्ली में कई जगह दबिश दे रही हैं । पुलिस जेएनयू के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन